छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

नए साल 2021 का वार्षिक राशिफल, जाने कैसा रहेगा आपका यह साल

नए साल 2021 का वार्षिक राशिफल, जाने कैसा रहेगा आपका यह साल
Share

वर्ष 2021 का वार्षिक राशिफल

मेष राशिफल 2021

धन लाभ: साल 2021 की शुरुआत से मेष राशि के जातकों को धन की कमी नहीं होगी, लेकिन अपने अव्यावहारिक और अवांछित खर्चों पर भी नियंत्रण जरूर रखें, क्योंकि इससे आपका वित्त नियंत्रण बिगड़ सकता है। अप्रैल 2021 और जुलाई 2021 के बीच आपको खासतौर पर धन लाभ देखने को मिलेगा। साथ ही आप आर्थिक तौर पर भी मजबूत होंगे। अगस्त 2021 और अक्टूबर 2021 के महीने में खास ध्यान रखें क्योंकि इस समय आपको धन की कमी हो सकती है। साल के अंतिम महीने आपके लिए अच्छे रहेंगे। कुल मिलाकर 2021 मेष राशि वाले लोगों के लिए धन और वित्त के मामले में बेहतर रेहगा।

परिवार और मित्र: पिता से संबंधों को लेकर यह समय ज्यादा अच्छा प्रतीत नहीं हो रहा है। कार्यक्षेत्र में बिज़ी रहने के कारण आप परिवार के साथ ज्यादा समय नहीं बिता पाएंगे। जिसके चलते आप घर से दूर रह सकते हैं। उच्च शिक्षा प्राप्ति हेतु आपकी संतान की विदेशगमन करने की भी संभावनाएं हैं।

रिश्ते और प्यार: 2021 मेष राशि के जातकों के लिए रिश्ते और प्यार से जुड़े संबंध बेहद अच्छे रहेंगे। साथी का दिल जीतने, घूमने फिरने से जुड़े भरपूर मौके आपको प्राप्त होंगे। लेकिन थोड़ा ध्यान भी रखें क्योंकि इस समय आपको चुनौतियों का भी सामना करना पड़ सकता है। शादीशुदा लोगों के लिए साल की शुरुआत फलदायक रहेगी लेकिन रिश्ते में थोड़ा तनाव भी बना रहेगा।

स्वास्थ्य: मेष राशि 2021 जातकों के लिए यह साल स्वास्थ्य की दृष्टि से कमजोर रहेगा। इस समय असंतुलित खाने की वजह से सेहत बिगड़ सकती है। फरवरी-2021 से स्वास्थ्य में सुधार शुरू हो जाएगा। खासतौर पर अत्यधिक तेल और मसलों वाले खाने से परहेज करें, क्योंकि इस साल आपको अपच, फोड़े फुंसी जैसे रोग हो सकते हैं।

करियर और शिक्षा: नौकरी पेशे वाले लोगों के लिए साल की शुरुआत बहुत अच्छी रहेगी। आपके काम की प्रशंसा की जाएगी और काम से से प्रभावित होकर आपको महत्वपूर्ण पद भी दिया जा सकता है।

बिजऩेस/स्टॉक/प्रॉपटीर्: शत्रुपक्ष आपके सामने हार जाएंगे। मेडिकल, माइनिंग, खनिज क्षेत्र व प्रिंटिंग प्रेस से जुड़ा काम करने वाले व्यवसायी को अच्छा मुनाफ़ा मिलने की संभावना है।

शुभ रंग: लाल

आज 2021 के पहले दिन आपकी कई परेशानियों को सफेद रंग दूर कर सकता है। इस रंग के वस्त्रों को धारण करने से आपका मानसिक तनाव कम होगा। चमकीले और गहरे रंगों से बचें।

शुभ अंक: 9

आज अंक 9 आपके लिए शुभ है।


वृषभ राशिफल 2021

धन लाभ: वृषभ राशि के जातकों के लिए 2021 में धन और वित्त को लेकर दिन सामान्य से अच्छे रहेंगे। हालांकि कुछ महीने आपके लिए लाभदायक रहेंगे लेकिन धन के सदुपयोग पर धिक् धन दें, क्योंकि बेवजह धन हानि के योग बन रहे हैं। वृषभ राशि वालों के लिए 2021 साल के आखरी महीने आय के हिसाब से थोड़े कमजोर रहेंगे।

परिवार और मित्र: 2021 में पिता से इस अवधि में आपकी थोड़ी कम बनेगी। दान-पुण्य में आपकी रुचि जाग सकती है। घर में कोई मंगल कार्य होने की संभावना बनी हुई है। संतान की शिक्षा के प्रति रुचि बनी रहेगी जिससे उन्हें सफलता मिलने के संकेत हैं।

रिश्ते और प्यार: वृषभ राशि के जातकों के लिए 2021 में प्रेम जीवन की शुरुआत अच्छे बनने के योग देखे जा रहे हैं। आपके प्रेम में सच्चाई देखने को मिलेगी। आप अपने मन की बात पार्टनर से कर पाएंगे, साथ ही आप अपने पार्टनर के साथ घूमने फिरने भी जा सकते हैं। साल का मध्य अनुकूल रहेगा लेकिन 2021 के आखिरी के महीने कुछ चुनौतीपूर्ण रहेंगे।

स्वास्थ्य: वृषभ राशि के लिए साल 2021 की शुरुआत स्वास्थ्य के हिसाब से लाभदायक रहेगा। सेहत मजबूत रहने के साथ-साथ बीच में रोग आपको परेशान कर सकते हैं। रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो सकती है और बीमार पड़ सकते हैं। खुद पर ध्यान आवश्यकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से साल के अंतिम महीने अनुकूल रहेंगे।

करियर और शिक्षा: वृषभ राशि के जातकों के लिए 2021 में जितना परिश्रम करेंगे उतना धन सरलता से कमा सकेंगे। आमदनी को बढ़ाने के लिए आप अलग-अलग तरीके आज़मा सकते हैं। जो कि सफल भी रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों की तरक़्क़ी होने की संभावनाएं हैं।

बिजऩेस/स्टॉक/प्रॉपटीर्: कला जगत, अभिनय, डिजाइनिंग, फैशन, आर्किटेक्ट, कॉस्मेटिक, स्पा, आदि से जिनका कार्यक्षेत्र जुड़ा हुआ है वे लोग अच्छा पैसा कमा सकते हैं। शेयर बाजार व सट्टे-लॉटरी में सावधानीपूर्वक किया गया निवेश आपके लिए लाभदायक सिद्ध हो सकता है।

शुभ रंग: सफ़ेद

आज 2021 के पहले दिन आपके लिए शुभ रंग है, काला। यह रंग आपको दुश्मनों की बुरी नजर से बचाएगा।

शुभ अंक: 6

आज अंक 6 आपके लिए शुभ है।


मिथुन राशिफल 2021

धन लाभ: मिथुन राशि के जातकों के लिए 2021 में धन और वित्त को लेकर ज्यादा देखने को नहीं मिलेगी। साल की शुरुआत में कुछ महीने थोड़े कमजोर रहेंगे, क्योंकि इस दिन लगातार खर्चे होते दिखाई दे रहे हैं। इसका असर आपके आर्थिक जीवन पर देखने को मिल रहा है। अप्रैल से जुलाई 21 के बीच अनेक प्रकार से लाभ मिलेंगे। याद रखें चुनौतियाँ सब खर्च को लेकर बाकी सब ठीक चेलगा।

परिवार और मित्र: मिथुन राशि के जातकों के लिए 2021 पारिवारिक जीवन के लिए यह साल सामान्य रहेगा। इस माह आपमें गूढ़ विद्या व जीवन के रहस्यों को जानने की जिज्ञासा पैदा हो सकती है। आप किसी आध्यात्मिक गुरु की शरण में जा सकते हैं। आप परिवार पर ध्यान देंगे और उनकों सुख सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। इस समय घर में नवीनीकरण, सजावट का कार्य एवं विलासिता सम्बन्धी वस्तुओं की खऱीददारी होने की सम्भावना है।

रिश्ते और प्यार: 2021 साल वैवाहिक जीवन के लिए यह समय बहुत ही शानदार हो सकता है। जीवनसाथी से भरपूर प्रेम व सहयोग की आशा आप कर सकते हैं। आप दोनों का प्रेम दिन-प्रतिदिन परवान चढेगा। प्रेम जीवन के मामले में नए मित्र बनाने के योग बने हुए हैं। प्रेमी के लिए पर्याप्त समय निकालने में आप सफल रहेंगे। शादीशुदा लोगों के बीच थोड़ा तनाव रह सकता है लेकिन साल के अंत से पहले सब ठीक भी हो जाएगा।

स्वास्थ्य: मिथुन जातकों के लिए 2021 में स्वास्थ्य से जुडी कोई विशेष समस्या नहीं आएगी, लेकिन फिर भी अपनी सेहत का ध्यान रखें क्योंकि साल के मध्य में आपको रोग प्रतिरोधक समस्या हो सकती है।

करियर और शिक्षा: मिथुन जातकों के लिए 2021 में काम-धंधे को लेकर की गई लंबी दूरी की यात्राएं आपको आर्थिक लाभ देंगी। धन प्राप्ति के लिए आप ख़ूब भागादौड़ी करेंगे, लेकिन अपेक्षित नतीजे मिलने के कारण आपको आत्मसंतुष्टि भी होगी। सरकारी क्षेत्रों से आपको अच्छा लाभ मिलने के चांस हैं।

बिजऩेस/स्टॉक/प्रॉपटीर्: 2021 की शुरुआत में आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। आय कम और व्यय अधिक होगा लेकिन महीने के अंत में कहीं से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है।

शुभ रंग: हरा

नीला रंग आज आपके लिए 2021 के पहले दिन लकी साबित होगा। यह रंग आपकी किस्मत बदल सकता है। लाल रंग से बचें, यह रुकावटें पैदा कर सकता है।

शुभ अंक: 5

आज अंक 5 आपको काफी फायदा पहुंचा सकता है।


कर्क राशिफल 2021

धन लाभ: कर्क राशि के लिए 2021 में धन की स्थिति साल की शुरुआत में अच्छी रहेगी। कई माध्यमों से आपके पास धन की कमी नहीं होगी। साल का मध्य आपके कमजोर रहेगा, थोड़े खर्चे बढ़ेंगे। अपनी बड़ी महत्वकांशा को पूरा करने के लिए लोन भी लेना पड़ सकता है।

परिवार और मित्र: कर्क राशि के लिए 2021 में घरेलू जीवन के लिए यह समय मिला-जुला रहने वाला है। इस अवधि में आपका ख़र्चा अधिक रहेगा। ऋण लेने की सम्भावना भी बन रही हैं। वाणी पर बहुत अधिक नियंत्रण आपको रखने की जरुरत होगी वरना बे-वजह विवाद खड़े होने की सम्भावना रहेगी। आपको पारिवारिक कलह का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के ही किसी सदस्य से धोखा मिलने के संकेत हैं। इस कारण आपको मानसिक तनाव का शिकार होना पड़ सकता है।

रिश्ते और प्यार: कर्क राशि के लिए 2021 प्यार और रोमांस के मामले में बेहद अच्छा रहने वाला है। आप एक दूसरे को समय देंगे और अपने रिश्तों को मजबूत करेंगे। शादीशुदा वाले लोगों के जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा अगर आपने साल की शुरुआत में रिश्ते को संभाल लिया तो साल के अंतिम महीने तक रिश्ता मजबूत बना रहेगा।

स्वास्थ्य: कर्क राशि के लिए 2021 सेहत को लेकर थोड़ा सचेत रहने का है। जनवरी में आपको खुद पर ध्यान देने की आवश्यकता है, आपको त्वचा संबंधी समस्या हो सकती है तो तरल पदार्थ पीने पर अधिक ध्यान दें। पुरानी बीमारियां ठीक हो जाएंगी। साल के अंतिम महिनो में सेहद अच्छी रहेगी।

करियर और शिक्षा: कर्क राशि के लिए 2021 में नौकरीपेशा लोगों को तनाव से छुटकारा मिलेगा। बिजनेस करने वाले लोगों को फायदा होगा। स्टूडेंट्स का मन पढ़ाई में कम लगेगा। झूठ बोलने से बचें।

बिजऩेस/स्टॉक/प्रॉपटीर्: सितारे आपके साथ हैं। कारोबार में बढ़ोत्तरी होने और आय के नए स्त्रोत मिलने की संभावना है।

शुभ रंग: क्रीम

आज आपके लिए 2021 के पहले दिन शुभ रंग है, काला। यह रंग आपको दुश्मनों की बुरी नजर से बचाएगा।

शुभ अंक: 2

आज अंक 2 आपको सफलता दिलाएगा। किसी भी परेशानी से ना घबराएं, मुस्कुराहट को चेहरे का आभूषण बनाए रखें।


सिंह राशिफल 2021

धन लाभ: सिंह राशि के लोगों के लिए 2021 की शुरुआत अधिक खर्चों के साथ होने वाली है। धन प्राप्ति के लक्ष्य से मध्य भाग उपयुक्त रहेगा। जनवरी, अप्रेल, जुलाई और अक्टूबर के महीने फल देने वाले रहेंगे और इस समय आपकी अर्थी स्थिति भी मजबूत रहेगी। वहीं दूसरी ओर, फरवरी, मई और सितंबर का महीना कमजोर साबित होगा, इसलिए सावधानी बरतें।

परिवार और मित्र: सिंह राशि के लोगों के लिए 2021 आपके कई रुके हुए काम इस अवधि में बन सकते हैं। आपके नया मकान खऱीदने के योग भी बने हुए हैं। गर्भवती महिलाओं को अपनी सेहत का खय़ाल रखना होगा। भाई-बहनों से संबंध उत्तम रहेंगे। इस समय घर के लिए आप कुछ नए सामान की खऱीददारी भी कर सकते हैं।

रिश्ते और प्यार: सिंह राशि के लोगों के लिए 2021 में प्रेमी की भावनाओं की कदर करना आपके लिए ज़रुरी होगा। रिश्तों में पारदर्शिता रखना आपके लिए आवश्यक होगा। प्रेमी से झूठ न बोलें। माह के आखिऱ से आपके संबंधों में सुधार होने की संभावना रहेगी।

स्वास्थ्य: सिंह राशि के लोगों के लिए 2021 में आपको पेट और किडनी से जुडी परेशानियां हो सकती हैं। काम के साथ-साथ आराम को भी महत्व देना आपके लिए अनिवार्य होगा। वैसे आपकी सेहत इस महीने बढिय़ा दिखती है।

करियर और शिक्षा: सिंह राशि 2021 में कुछ लोगों का ट्रांसफर भी संभव है। शत्रुजन आपसे दबा रहेगा। बड़े अधिकारियों का सहयोग आपको मिलता रहेगा। बिजऩेस में इन्वेस्टमेंट करने से पहले भली-भांति सोच-विचार कर लें।

बिजऩेस/स्टॉक/प्रॉपटीर्: सिंह राशि 2021 पैसा कमाने के लिए यह अवधि आपके लिए श्रेष्ठ रहेगी। आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए आप कड़े प्रयास करेंगे। विदेशी स्रोतों से जिन जातकों का बिजऩेस जुड़ा हुआ है उन्हें अच्छा मुनाफ़ा हाथ लग सकता है।

शुभ रंग: सुनहरा

आज आपके लिए 2021 के पहले दिन लाल रंग आपके लिए शुभ साबित हो सकता है। गुस्से पर काबू रखें।

शुभ अंक: 1

आपका शुभ अंक 1 है।


कन्या राशिफल 2021

धन लाभ: कन्या राशि के लिए 2021 की शुरुआत सामान्य रहेगी, लेकिन शुरूआती महीनों में आपको अवांछित तरीकों से धन प्राप्त होंगे। साल 2021 में कन्या राशि के जातकों को धन को नियंत्रित रखने के लिए प्रॉपर्टी या अन्य स्थान पर धन का निवेश करें। यह साल आर्थिक जीवन में धन प्रदान करने वाला रहेगा।

परिवार और मित्र: कन्या राशि के लिए 2021 घरेलू तौर पर यह समय आपके लिए शुभ संकेत कर रहा है। इस समय आप में गूढ़ विद्या व जीवन के रहस्यों को जानने की जिज्ञासा पैदा होगी। बड़े भाई को अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना होगा। घर में विवाह से जुड़ा कोई मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने की सम्भावना है। संतान की शिक्षा निर्बाध गति से चलती रहेगी मगर उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखनी होगी। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहने की उम्मीद है। इस समय आप मौज मस्ती, शौक पूर्ति, भोग-विलास और मनोरंजन के पीछे काफी धन ख़र्च करेंगे।

रिश्ते और प्यार: कन्या राशि के जातकों के लिए 2021 प्रेम, संबंध और वैवाहिक जीवन के नजरिए से सफलदायी साबित होगा। आप दोनों मिलकर चैरिटी करेंगे। रिश्ता मजबूत होगा। बीच-बीच में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। अगर आप शादीशुदा करने वाले हैं तो कन्या राशि के लोगों के लिए 2021 बहुत अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से जुडऩे के मौके मिलेंगे, आपसी तनाव खत्म होगा रिश्ता मजबूत होगा।

स्वास्थ्य: कन्या राशि के जातकों के लिए साल 2021 अच्छा रहेगा। साल का शुरूआती महीना कुछ कमजोर रहेगा। इस प्रकार चोट लगने, किसी तरह सड़क दुर्घटना होने की संभावना बन सकती है, इसलिए वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। इस साल मार्च, मई और सितंबर का महीना सेहत के हिसाब से कमजोर रहेगा। इसलिए इस दौरान अपनी सेहद का ध्यान अच्छे से रखें।

करियर और शिक्षा: कन्या राशि के जातकों के लिए साल 2021 करियर के मामलों में समय अच्छा है। बिजनेस की समस्याएं दूर होंगी। बेरोजगार लोगों को थोड़ी कोशिश के बाद रोजगार मिल सकता है। रोजगार को लेकर मन में चल रही आशंकाएं खत्म हो सकती हैं। करियर के लिहाज से ये समय सामान्य हो सकता है, लेकिन फिर भी कोशिश करते रहें। उचित मार्गदर्शन मिल सकता है। उसका फायदा उठाएं। तभी आगे जाकर सफलता मिलेगी।

बिजऩेस/स्टॉक/प्रॉपटीर्: कन्या राशि के जातकों के लिए साल 2021 में जीवनसाथी के नाम पर हाल में शुरु किया गया कोई भी व्यवसाय या निवेश आपको अच्छा लाभ प्रदान करेगा। अचल सम्पत्ति के सौदे, आभूषण इत्यादि के द्वारा अच्छे धन कमाने के अवसर आपके सामने आएंगे। प्रॉपर्टी डीलिंग, रेस्ट्रोरेंट, अग्नि सम्बन्धी कार्य, प्रिंटिंग, यत्रों से जुड़ा कार्य, गारमेंट्स, आयात-निर्यात, खाद्य सामग्री, से सम्बंधित कार्य करने वाले लोगों को काफी धन लाभ होने की सम्भावना है।

शुभ रंग: हरा

आज आपके लिए 2021 के पहले दिन आसमानी रंग के वस्?त्र पहनने से आपको विशेष लाभ मिलेगा। नारंगी रंग का असर इसके उल्?टा होगा।

शुभ अंक: 5

आज अंक 5 आपके लिए शुभ साबित होगा। परिश्रम करते रहें और फिजूलखर्ची से बचें।


तुला राशिफल 2021

धन लाभ: तुला राशि के लिए 2021 में आपके लिए वित्त प्रबंधन सामान्य से अच्छा रहेगा। धन को लेकर चिंतित न रहे साल के माध्यम महीने फलदायक रहेंगे। आपको आपके धन खोने का डर रहेगा। तुला राशि के लिए अगस्त 2021 में भी सरकार से आपको धन लाभ हो सकता है। खर्चे कम रहेंगे, लेकिन लगातार यात्राओं के कारण आपको धन का खर्च करना पड़ेगा। साल के बीच का समय धन प्राप्ति के लिए उचित रहेगा और साल के अंतिम महीने कुछ नाजुक रहेंगे।

परिवार और मित्र: तुला राशि के लिए 2021 में परिवार में किसी सदस्य की सेहत खराब रहने की आशंका है। आप अपना निवास स्थान बदल सकते हैं अथवा कार्यक्षेत्र के चलते घर से दूर रह सकते हैं। इस दौरान आपकी प्रॉपर्टी जिसको आप बेचने के लिए लालायित थे, बिक सकती है। भाई-बहन व माता-पिता के साथ यदि कोई मतभेद चल रहा है तो इस समय वो दूर होगा और सम्बन्धों में पहले से अधिक पारदर्शिता आएगी। रिश्तों में आत्मीयता महसूस होगी।

रिश्ते और प्यार: तुला राशि के जातकों के लिए 2021 सामान्य रहेगा, लेकिन इस साल हो सकता है आप अपने पार्टनर को परिवार वालों से मिलवा सकते हैं। प्रेम जीवन के लिए 2021 का मध्य भाग बेहद अच्छा रहेगा और साल के आखरी महीनों में आप शादी के बंधन में बंध सकते हैं। अगर आप शादीशुदा हैं, तो तुला राशि वालों के लिए यह साल वैवाहिक जीवन बेहद अच्छा रहेगा।

स्वास्थ्य: तुला राशि के जातकों के लिए 2021 स्वास्थ्य के हिसाब से सामान्य रहेगा। साल की शुरुआत कुछ कमजोर रहेगी, अपने भोजन और आदतों पर ध्यान जरूर दें। आपके मन में स्वास्थ्य को लेकर भय भी बना रहेगा और इसकी वजह से आप परेशान भी रहेंगे। भरपूर व्यायाम करें और ध्यान का सहारा लें, ताकि आप खुद को स्वस्थ रख पाएं।

करियर और शिक्षा: तुला राशि के लिए 2021 में बिजनेस और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और प्रसन्नता रहेगी। स्टूडेंट्स खुश रहेंगे। पढ़ाई को लेकर थोड़ी टेंशन रहेगी। मेहनत भी ज्यादा करनी होगी।

बिजऩेस/स्टॉक/प्रॉपटीर्: तुला राशि के लिए 2021 में शेयर बाज़ार में बहुत मुनाफा नहीं होने वाला है। प्रॉपर्टी से आपको लाभ हो सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए भी महीना सामान्य रहने की संभावना है।

शुभ रंग: सफ़ेद

आज आपके लिए 2021 के पहले दिन लाल रंग के कपड़े पहनना आपके लिए लाभदायक है। नीले रंग के कपड़े न पहनें तो बेहतर होगा।

शुभ अंक: 6

आज आपका लकी नंबर है 6 आज अंक 6 आपके बिगड़े काम बना देगा।


वृश्चिक राशिफल 2021

धन लाभ: वृश्चिक राशि के लिए 2021 काफी अच्छा रहेगा। आप जो कार्य करते हैं, इससे आपको धन की अच्छी प्राप्ति हो सकती है। धन को इकठ्ठा करने का मौका मिलेगा, इस तरह लक्ष्मी की प्राप्ति होगी। 2021 में आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। मई से जुलाई के बीच धन खर्च होने के बाद भी आपकी वित्तीय स्थिति अनुकूल रहेगी।

परिवार और मित्र: वृश्चिक राशि के लिए 2021 में पैतृक भू-संपत्ति से जुड़ा कोई पुराना मसला सुलझने के संकेत हैं। घरेलू महिलाओं के वस्त्र व आभूषण की खऱीददारी में आपके पैसे ख़र्च हो सकते हैं। माता को अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए।

रिश्ते और प्यार: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए साल 2021 की शुरुआत प्रेम के नजरिए से बेहद अच्छी रहेगी। अगर आप किसी से प्रेम करते हैं तो प्रेम में मजबूत आएगी और खुलकर उनके साथ आप अपने प्यार को दिखा पाएंगे। साल 2021 की शुरुआत के अलावा अप्रैल और मई का महीना साथ ही जुलाई और अक्टूबर का महीना प्रेमी जीवन के लिए अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से आपको प्रेम मिलेगा, राय मिलेगी और आपको कई फायदे भी होंगे।

स्वास्थ्य: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए 2021 स्वास्थ्य से जुड़े कई मिश्रित परिणाम आएंगे। साल की शुरुआत में आपको तेज बुखार रक्त से जुडी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। साल के बीच में आप कुछ हद तक खुद को मजबूत पाएंगी। इस साल आपको शरीर को थोड़ा आराम देना होगा। अधिक ठंडे पेय पदार्थ न पियें इससे आपको गले से जुडी स्वास्थ्य समस्या हो सकती है।

करियर और शिक्षा: वृश्चिक राशि के लिए 2021 नौकरीपेशा लोगों के ऊपर वरिष्ठ अधिकारियों की कृपा बनी रहेगी। बेहतर काम करने के चलते उनके वेतन में बढ़ोत्तरी भी संभव है। पैसा कमाने के लिए यह समय आपके हक़ में है। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आपके द्वारा किया गया परिश्रम सफल रहेगा।

बिजऩेस/स्टॉक/प्रॉपटीर्: वृश्चिक राशि के लिए 2021 शेयर बाजार व सट्टा-लॉटरी से जुड़ा काम आपको लाभ दे सकता है। साझीदार व संतान दोनों का व्यापार में सहयोग आपके लिए बेहतरीन साबित हो सकता है। विदेशी कंपनियों से जुड़े जातकों को आगे बढऩे के कई मौक़े मिलेंगे।

शुभ रंग: लाल

नारंगी रंग आज आपके लिए 2021 के पहले दिन आपकी किस्मत के बंद दरवाजे खोल सकता है। काले और नीले रंग के वस्त्रों आदि का प्रयोग करने से बचें।

शुभ अंक: 9

आज अंक 9 आपके लिए शुभ है।


वृश्चिक राशिफल 2021

धन लाभ: धनु राशि के लिए 2021 काफी अच्छा रहेगा। आपकी आमदनी बनी रहेगी, आर्थिक तौर पर आपको किसी भी तरह की समस्या नहीं होगी। लेकिन साथ ही कुछ खर्चे भी हो सकते हैं। इस साल आप आध्यात्मिक, धार्मिक आदि पर अच्छा ख़ासा धन खर्च कर देंगे। इस साल आपका खोया हुआ धन भी वापस आ सकता है। 2021 की शुरुआत में धनु राशि के जातकों को अपने पिता से संपत्ति प्राप्त हो सकती है।

परिवार और मित्र: धनु राशि के लिए 2021 घरेलू जीवन के लिए यह अवधि ठीक-ठाक रहने के आसार हैं। पारिवारिक स्तर पर आपको ख़ुशियाँ मिलने के संकेत हैं। पिता का पूर्ण सहयोग आपको मिलता रहेगा। उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा में भी बढ़ोत्तरी होगी। इस अवधि में माता-पिता दोनों की सेहत उत्तम रहेगी।

रिश्ते और प्यार: धनु राशि वालों के लिए यह साल 2021 अच्छा रहेगा। रिश्तों में प्रेम और अपनापन बढऩे की संभावना है। बीच-बीच में कुछ भेदभाव बढ़ सकते हैं लेकिन फिर भी आपका प्रेम जीवन आगे बढ़ता रहेगा और एक दूसरे के नजदीक आते रहेंगे। आपका शादीशुदा जीवन बेहद अच्छा रहेगा और आपसी समझ विकसित होगी।

स्वास्थ्य: धनु राशि के लिए 2021 साल की शुरुआत सेहत की दृष्टि से कमजोर रहेगी। अनियमित दिनचर्या से आपकी सेहत खऱाब हो सकती है। साथ ही चिंता की वजह से नींद कम आने से आप परेशान हो सकते हैं। साल के मध्य से अंत तक काफी अच्छा रहेगा। बस शुरूआती महीनों में आपको अपना थोड़ा ध्यान रखना है।

करियर और शिक्षा: धनु राशि के लिए 2021 छात्रों के लिए नॉर्मल रहेगा। बेरोजगारों को अभी और भागदौड़ करनी पड़ सकती है।

बिजऩेस/स्टॉक/प्रॉपटीर्: धनु राशि के लिए 2021 प्रॉपर्टी डीलिंग से संबंधित काम करने वालों को अच्छा-ख़ासा मुनाफ़ा होने के संकेत हैं। व्यापार में बढ़ोत्तरी करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपको लाभ पहुँचा सकती है। पैसों के लेन-देन से जुड़े मामलों में लापरवाही न बरतें।

शुभ रंग: पीला

आज आपके लिए 2021 के पहले दिन आपकी कई परेशानियों को सफेद रंग दूर कर सकता है। इस रंग के वस्त्रों को धारण करने से आपका मानसिक तनाव कम होगा। चमकीले और गहरे रंगों से बचें।

शुभ अंक: 3

आज अंक 3 आपके लिए शुभ है।


मकर राशिफल 2021

धन लाभ: मकर राशि वालों के लिए 2021 की शुरुआत धन के मामले में थोड़ी कमजोर रहेगी, क्योंकि इस समय में आपके खर्च बढ़ेंगे और बेवजह की यात्राओं की वजह से पैसा भी खर्च होगा। साल का दूसरा महीना शुरू होते ही आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगेगी। व्यापार करने वाले मकर राशि के लोगों के लिए 2021 का शुरूआती समय मई से जुलाई तक का समय बेहद अच्छा रहेगा। आपको अवांछित तरीकों जैसे लॉटरी, शेयर बाजार, आदि से भी धन प्राप्त हो सकता है।

परिवार और मित्र: पारिवारिक जीवन के लिए यह समय मिला-जुला रह सकता है। परिवार में मतभेद या तनाव उत्पन्न होने के संकेत हैं। इस दौरान किसी सदस्य को अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सतर्क रहने की आवश्यकता होगी।

रिश्ते और प्यार: मकर राशि के लोगों के लिए 2021 बेहद अच्छा रहेगा। प्यारी और मीठी बातों से आप अपने प्रियजन का दिल जीत पाएंगे। मकर राशि के लिए 2021 का शुरुआती महीना बहुत अच्छा रहेगा और आपको रोमांस के अवसर मिलेंगे। शादीशुदा लोगों के लिए भी यह साल बेहद अच्छा रहेगा। मई से अगस्त के बीच आपके बीच थोड़ी भिन्नता आ सकती है, इसलिए सावधानी बरतें, लेकिन स्थितियां फिर से सामान्य हो जाएंगी।

स्वास्थ्य: मकर राशि के जातकों के लिए 2021 कुछ कमजोर रह सकती है। अपनी सेहत के प्रति फिक्रमंद रहेंगे और अपना मेडिकल चेकअप भी करवाती रहें। 2021 के मध्य भाग में थोड़ा सा ध्यान रखें, क्योंकि इस समय आपको पेट खराब, पेट दर्द की समस्या आदि हो सकती है। ऐसे में लापरवाही न करें और स्वास्थ्य को सही रखने का प्रयास करें।

करियर और शिक्षा: मकर राशि वालों के लिए 2021 अपने कार्यक्षेत्र में आप जी-तोड़ परिश्रम करेंगे। आपको अनेक स्रोतों से लाभ प्राप्त होने की सम्भावना रहेगी।

बिजऩेस/स्टॉक/प्रॉपटीर्: मकर राशि वालों के लिए 2021 आर्थिक मामलों के लिए यह समय काफी श्रेष्ठ रह सकता है। अनेक स्रोतों से धन कमाने के अवसर आपको मिल सकते हैं। कुछ लोगों को आध्यात्मिक क्रियाकलापों से भी धन प्राप्त होने के संकेत हैं।

शुभ रंग: नीला

नीला रंग आज आपके लिए 2021 के पहले दिन आपके लिए लकी साबित होगा। यह रंग आपकी किस्मत बदल सकता है। लाल रंग से बचें, यह रुकावटें पैदा कर सकता है।

शुभ अंक: 8

आपका शुभ अंक 8 है।


कुंभ राशिफल 2021

धन लाभ: कुंभ राशि वालों के लिए 2021 शुरुआत तो सामान्य होगी लेकिन आर्थिक तौर पर यह समय आपके लिए लाभ कमाने वाला रहेगा। आप अपने पराक्रम व साहस के बल पर धन अर्जित करने में सफल रहेंगे।

परिवार और मित्र: कुंभ राशि वालों के लिए 2021 पारिवारिक जीवन के लिए यह समय काफी अच्छा नजऱ आ रहा है। परिवार में ख़ुशियों की वृद्धि होगी। एकजुटता व सौहार्द की भावना जागृत होगी।

रिश्ते और प्यार: कुंभ राशि वालों के लिए 2021 अगर आपके प्रेम सम्बन्धों की करें तो यह समय आपके लिए काफी अनुकूल रहेगा। जो लोग तनहा व नीरस जीवन जी रहे हैं, उनके जीवन में प्रेम के बसंत खिल सकती है।

स्वास्थ्य: कुंभ राशि वालों के लिए 2021 त्वचा व एलर्जी से जुड़ीं समस्याएं आपको तंग कर सकती हैं। इसलिए खान-पान व अपने पहनावे को लेकर थोड़ी सावधानी रखना भी आपके लिए ज़रुरी होगा।

करियर और शिक्षा: कुंभ राशि वालों के लिए 2021 नौकरी में आपको मान-सम्मान, प्रमोशन व तरक़्क़ी मिलने की संभावना रहेगी। छात्रों को शिक्षा में कोई बड़ी सफलता मिल सकती है।

बिजऩेस/स्टॉक/प्रॉपटीर्: कुंभ राशि वालों के लिए 2021 शुरुआत तो सामान्य होगी लेकिन आर्थिक तौर पर यह समय आपके लिए लाभ कमाने वाला रहेगा। आप अपने पराक्रम व साहस के बल पर धन अर्जित करने में सफल रहेंगे।

शुभ रंग: नीला

आज आपके लिए 2021 के पहले दिन आपके लिए शुभ रंग है, काला। यह रंग आपको दुश्मनों की बुरी नजर से बचाएगा।

शुभ अंक: 8

अंक 8 आज आपके लिए शुभ साबित होगा।


मीन राशिफल 2021

धन लाभ: मीन राशि वालों के लिए 2021 शेयर बाजार व सट्टे-लॉटरी से जुड़े जातक अच्छा पैसा कमा सकते हैं। आर्थिक लाभ के लिए यह समय बहुत अनुकूल हो सकता है। धन कमाने के लिए आपकी भागा-दौड़ी लगी रहेगी।

परिवार और मित्र: मीन राशि वालों के लिए 2021 पारिवारिक जीवन के लिए यह समय अच्छा रहेगा। संतान की सफलता आपकी ख़ुशियों को बढ़ा सकती है।

रिश्ते और प्यार: मीन राशि वालों के लिए 2021 जीवनसाथी के साथ आप ख़ुशनुमा वक़्त बिता सकेंगे। आप दोनों में परस्पर प्रेम की वृद्धि होगी। प्रेम प्रसंगों के लिए यह समय उत्तम नहीं लग रहा है।

स्वास्थ्य: मीन राशि वालों के लिए 2021 सेहत बहुत अच्छी रहने के संकेत हैं। आप जोश व ऊर्जा से ओत-प्रोत रहेंगे।

करियर और शिक्षा: मीन राशि वालों के लिए 2021 नौकरी में परिवर्तन होने के आसार नजऱ आ रहे हैं। जो लोग नई जॉब की तलाश में हैं उन्हें इस अवधि में सफलता मिल सकती है।

बिजऩेस/स्टॉक/प्रॉपटीर्: मीन राशि वालों के लिए 2021 शेयर बाजार व सट्टे-लॉटरी से जुड़े जातक अच्छा पैसा कमा सकते हैं। आर्थिक लाभ के लिए यह समय बहुत अनुकूल हो सकता है। धन कमाने के लिए आपकी भागा-दौड़ी लगी रहेगी।

शुभ रंग: पीला

पीला रंग आज आपके लिए 2021 के पहले दिन आपके लिए खास है, सभी कार्य सिद्ध होंगे। हरे रंग के कपड़े न पहनें, परेशानी हो सकती है।

शुभ अंक: 9

आज आपका लकी नंबर है 9 आज अंक 9 आपके बिगड़े काम बना देगा।

 


Share

Leave a Reply