BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

BIG BREAKING : कोटा के इस अस्पताल में 24 घंटों में नौ नवजात बच्चों की हुई मौत, स्वास्थ्य मंत्री ने दिए जाँच के आदेश

BIG BREAKING : कोटा के इस अस्पताल में 24 घंटों में नौ नवजात बच्चों की हुई मौत, स्वास्थ्य मंत्री ने दिए जाँच के आदेश
Share

कोटा | राजस्थान के कोटा का जेके लोन अस्पताल एक बार फिर विवादों में आ गया है। इसकी वजह 24 घंटे के अंदर नौ नवजात बच्चों की मौत होना है। पीड़ित परिवारों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं अस्पताल प्रबंधन ने कुछ और ही दलील दी है।

पढ़ें : BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ में स्कूलों के खोले जाने को ले कर शिक्षा मंत्री प्रेमसाय का आया बड़ा बयान, पढ़ें पूरी खबर


अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर एससी दुलारा का कहना है कि तीन बच्चे मृत लाए गए थे। तीन को जन्मजात बीमारी थी और तीन की मौत दिमाग में पानी भरने के कारण हुई है। इसमें अस्पताल की कोई लापरवाही नहीं है। वहीं अस्पताल के दावे की जांच के लिए जिला कलेक्टर ने अस्पताल प्रबंधन से जांच रिपोर्ट मांगी है।

पढ़ें : बड़ी खबर : पत्नी को शारीरिक व मानसिक रुप से प्रताडि़त कर दिया तीन तलाक, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज 


एक अधिकारी ने बताया कि जेके लोन अस्पताल में एक से चार दिन के पांच बच्चों की मौत बुधवार रात हो गई, जबकि चार बच्चों की मौत गुरुवार को हुई। बच्चों की मौत के मामले में यह अस्पताल पिछले साल दिसंबर में भी सुर्खियों में रहा था। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने जांच का आदेश दिया है और इस संबंध में अस्पताल से एक रिपोर्ट मांगी है।

पढ़ें : BIG BREAKING : रायपुर के इस क्षेत्र में पानी से भरे गड्ढे में मिली अज्ञात युवक की लाश, इलाके में मचा हड़कंप 


उन्होंने कहा, `नौ नवजात शिशुओं ने अपनी जान गंवाई है, जिनमें से तीन को मृत लाया गया। मैंने निर्देश जारी किए हैं कि किसी भी परिस्थिति में किसी भी नवजात शिशु का जीवन नहीं खोना चाहिए। मुख्यमंत्री और सरकार इस मुद्दे को बहुत गंभीरता से ले रहे हैं।`
इस अस्पताल में बच्चों की मौत का यह पहला मामला नहीं है। पिछले साल दिसंबर में भी यह अस्पताल सुर्खियों में आया था। तब यहां 100 बच्चों की मौत हुई थी। बच्चों की मौत होने पर राज्य की अशोक गहलोत सरकार की काफी किरकिरी हुई थी। सरकार ने दावा किया था कि भविष्य में नवजातों के लिए सिस्टम को दुरुस्त किया जाएगा, लेकिन एक बार पुन: मौतों का मामला सामने आया है।


Share

Leave a Reply