BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

नीता अंबानी ने किया ऐलान: रिलायंस उठाएगी कर्मचारियों के वैक्सीनेशन का खर्च

 नीता अंबानी ने किया ऐलान: रिलायंस उठाएगी कर्मचारियों के वैक्सीनेशन का खर्च
Share

मुंबई। कोरोना वायरस के खिलाफ अब कॉरपोरेट वर्ल्ड भी अपने कर्मचारियों को टीका मुहैया करने की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में बढ़ रहा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज की निदेशक नीता अंबानी ने रिलायंस के कर्मचारियों को लिखे एक पत्र में कहा है कि सभी कर्मचारियों और उनके परिवारों के टीकाकरण का पूरा खर्च रिलायंस वहन करेगी। नीता अंबानी ने पत्र में आग्रह किया है कि योग्य कर्मचारी, सरकार द्वारा चलाए जा रहे टीकाकरण प्रोग्राम में जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन करवाएं। अपने वायदे को दोहराते हुए नीता अंबानी ने कहा कि वे कोरोना के विरूद्ध लड़ाई में देश के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़े हैं। इससे पहले दिसंबर 2020 के अंत में `रिलायंस फैमिली डे` के मौके पर नीता अंबानी और रिलायंस के मालिक मुकेश अंबानी ने कहा था कि जैसे ही जरूरी परमिशन मिलेंगी वे रिलायंस के कर्मचारियों और उनके परिवार वालों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू करेंगे। पत्र में नीता अंबानी ने आगे कहा कि मुकेश और मेरा मानना है कि अपनों की खुशियों और सेहत का ख्याल रखने से ही परिवार बनता है और इसी बड़े परिवार का नाम है, रिलायंस-फैमिली।

नए दौर की ओर कदम रखेगा भारत-
भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे दुनिया के सबसे बड़े कोरोना वैक्सीनेशन अभियान का जिक्र करते हुए नीता अंबानी ने कहा कि `अब यह कुछ ही समय की बात है, देश कोरोना से जंग जीत जाएगा। आशा, विश्वास और आंनद के साथ देश एक नए दौर में कदम रखेगा।` रिलायंस ग्रुप में करीब 6 लाख कर्मचारी काम करते हैं। इन कर्मचारियों के परिवार को शामिल करने के बाद कुल संख्या करीब 19 लाख तक है। सावधानी और सतर्कत बरतने की जरूरत है। 

नीता अंबानी ने कर्मचारियों को भरोसा दिया कि आप सभी के सहयोग से हम जल्द ही इस महामारी से निजात पा लेंगे। साथ ही उन्होंने आगाह भी किया कि कोरोना अभी गया नही है हमें कोरोना के विरूद्ध पूरी सावधानी और सतर्कता बरतनी है। हम कोरोना से लड़ाई के आखिरी चरण में हैं और जल्द ही इस पर काबू पा लेंगे। पत्र का अंत करते हुए नीता अंबानी ने कहा कि मुझे भरोसा है `कोरोना हारेगा, इंडिया जीतेगा!

Share

Leave a Reply