नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

बड़ी खबर : रायपुर में नहीं बढ़ेगा लॉक डाउन, सख्त पाबंदियों के साथ दुकान खोलने की मिली अनुमति, देखें क्या है दुकान खुलने का समय

बड़ी खबर : रायपुर में नहीं बढ़ेगा लॉक डाउन, सख्त पाबंदियों के साथ दुकान खोलने की मिली अनुमति, देखें क्या है दुकान खुलने का समय
Share

रायपुर | राजधानी रायपुर से बड़ी खबर आ रही है | खबर है कि राजधानी रायपुर में लॉकडाउन हटा दिया गया है | जिला कलेक्टर डॉ भारतीदासन ने बताया की लॉक डाउन हटाने के साथ-साथ कुछ पाबंदियां भी सख्ती के साथ लागू की गई हैं, जिसमें रात का कर्फ्यू शामिल है। रविवार को सभी व्यवसाय को बंद करते हुए एक दिन का साप्ताहिक लॉकडाउन रखा गया है। इसके साथ ही दुकानदारों को दुकान में मास्क भी रखना होगा। नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने की स्थिति में प्रशासन दुकान में 15 दिनों के लिए ताला जड़ सकती है। 

पढ़ें : जिला प्रशासन और व्यापारियों के बीच हुई बैठक, 3 बजे तक ही दुकानें खोलने की जताई सहमति

जानकारी के अनुसार सब्जी बेचने वालों को सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। इस दौरान आप सब्जी, दूध, मटन, मछली आदि खरीद सकते हैं।

किराना दुकानों के लिए सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। जबकि मोबाइल ऑटोमोबाइल्स इलेक्ट्रॉनिक्स कपड़े का व्यवसाय सहित अन्य सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठान दोपहर 11 से रात 7 बजे तक आपके लिए खुले रहेंगे। आपको बता दें कि लॉकडाउन खुलने के बाद अब होटल में डाइनिंग भी कर सकते हैं। इसके लिए सुबह 10 से रात 9 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। जबकि होम डिलिवरी रात 8 से 10 बजे तक जारी रहेगी।

छोटे ठेला व्यवसाइयों के लिए भी राहत की खबर है। अब वह सुबह 6 से 9 बजे तक और शाम 5 से रात 9 बजे तक अपनी खाद्य सामाग्री बेच सकेंगे |


Share

Leave a Reply