BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |    Corona Update : देशभर में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, राजधानी में एक्टिव केस 700 के पार, अब तक 7 की मौत…    |    Corona Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी कोरोना की रफ्तार: रायपुर में 11, प्रदेश में 17 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 50 के पार    |

संपत्ति कर आधा न करने पर - नगरीय प्रशासन मंत्री के निवास पर नोटिस चिपकाएगी भाजपा - श्रीचंद सुन्दरनी

संपत्ति कर आधा न करने पर - नगरीय प्रशासन मंत्री के निवास पर नोटिस चिपकाएगी भाजपा - श्रीचंद सुन्दरनी
Share

रायपुर, नगर निगम रायपुर संपत्ति कर वसूली के लिए जनता से कड़ाई की योजना बना रही है। जिसके लिए विभिन्न बहाने बना कर सम्पति कर न अदा करने वालो के नाम सार्वजनिक करने, उनके निवास में नोटिस चिपकाने का कार्य कर उन्हें अपमानित करने का प्रयास कर रही है। भाजपा अध्यक्ष श्रीचंद सुन्दरनी ने इसका विरोध करते हुए कहा है कि सबसे पहले नोटिस कांग्रेस के मुख्यमंत्री, जन घोषणा समिति के अध्यक्ष टी एस सिंहदेव और महापौर एजाज ढेबर के निवास पर चिपकाना चाहिए, जिन्होंने अपने घोषणा पत्र में जनता से सम्पत्ति कर आधा करने की घोषणा की थी । आज दो वर्ष हो गए कांग्रेस सम्पत्तिकर आधा न करके उसकी बसूली बाहरी एजेंसी से करवाने की साजिश कर रही है।
श्रीचंद सुन्दरनी ने कहा कि आज 2 वर्ष हो गए। जब से कांग्रेस की सरकार आयी है। जनता से किये अपने वादों को पूरा करने के बजाय जनता को प्रताड़ित करने का कोई मौका नही छोड़ रही है।
भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिला यह साफ चेतावनी देती है कि अगर निगम ने किसी भी नागरिक के निवास पर अनैतिक ढंग से दबाव बना कर अपमानित करने के लिए नोटिस चिपकाती है । तो भाजपा नगरीय प्रशासन मंत्री के के निवास पर जनता की तरफ से आधा निगम टैक्स वसूली का नोटिस चस्पा करेगी। उपरोक्त जानकारी जिला मिडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल ने दी|
 


Share

Leave a Reply