छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

विराट-रोहित को नहीं, इस युवा बल्लेबाज को मिला BCCI प्लेयर ऑफ द ईयर अवार्ड, देखें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

विराट-रोहित को नहीं, इस युवा बल्लेबाज को मिला BCCI प्लेयर ऑफ द ईयर अवार्ड, देखें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड
Share

 BCCI Awards 2024: BCCI का सालाना अवॉर्ड फंक्शन आज यानी मंगलवार को हैदराबाद में आयोजित हुआ। इस अवॉर्ड फंक्शन में मोहम्मद शमी, शुभमन गिल, रविचंद्रन अश्विन और जसप्रीत बुमराह को क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला। इन खिलाड़ियों को 2019 से 2023 तक साल का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।

इंडिया के युवा विस्फोटक बल्लेबाज शुभमन गिल को साल 2023 में शानदार प्रदर्शन करने के लिए प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया है। गिल ने साल 2023 में 48 मैच खेले। इस दौरान वह 6 टेस्ट, 29 वनडे और 13 टी20 मैचों का हिस्सा बने। टेस्ट में उन्होंने 1 शतक की मदद से 258 रन बनाए। वनडे में उन्होंने 63.36 की औसत से 1584 रन जोड़े। इस दौरान उन्होंने 5 शतकीय पारियां खेलीं। वहीं, टी20 में गिल ने 26.00 की औसत से 312 रन बनाए। उन्होंने पिछले साल तीनों फॉर्मेट में शतकीय पारी खेली।

BCCI Awards 2024 इन खिलाड़ियों को भी मिला अवार्ड 

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) को साल 2019-20 के लिए प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया। वहीं, आर अश्विन (R Ashwin) साल 2020-21 के लिए BCCI प्लेयर ऑफ द ईयर चुने गए। साल 2021-22 के लिए जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को BCCI प्लेयर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

 

 

BCCI Awards 2024 देखें किसे मिला कौनसा अवॉर्ड

  • शुभमन गिल- क्रिकेटर ऑफ द ईयर (2022-23)
  • जसप्रीत बुमराह- क्रिकेटर ऑफ द ईयर (2021-22)
  • रविचंद्रन अश्विन- क्रिकेटर ऑफ द ईयर (2020-21)
  • मोहम्मद शमी- क्रिकेटर ऑफ द ईयर (2019-20)
  • रवि शास्त्री- सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
  • फारूख इंजीनियर- सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
  • बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू- यशस्वी जायसवाल (2022-23)
  • बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू- श्रेयस अय्यर (2021-22)
  • बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू- अक्षर पटेल (2020-21)
  • बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू- मयंक अग्रवाल (2019-20)
  • दिलीप सरदेसाई अवॉर्ड- रविचंद्रन अश्विन (टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट, 2022-23)
  • दिलीप सरदेसाई अवॉर्ड- यशस्वी जायसवाल (टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन, 2022-23)
  • लाला अमरनाथ अवॉर्ड (घरेलू क्रिकेट के सीमित ओवर फॉर्मेट में ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए)
  • बाबा अपराजित, ऋषि धवन और रियान पराग
  • लाला अमरनाथ अवॉर्ड (रणजी ट्रॉफी में ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए)
  • एमबी मुरासिंह, शम्स मुलानी और सारांश जैन
  • माधवराव सिंधिया अवॉर्ड- रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
  • जयदेव उनादकट, शम्स मुलानी और जलज सक्सेना
  • माधवराव सिंधिया अवॉर्ड- रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
  • राहुल दलाल, सरफराज खान और मयंक अग्रवाल

Share

Leave a Reply