नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

आ गया अब आम का सीजन , गर्मियों में हर रोज खाएं आम, दूर होगी ये कई सारी समस्याएँ

आ गया अब आम का सीजन , गर्मियों में हर रोज खाएं आम,  दूर होगी ये कई सारी समस्याएँ
Share

आम खाने वाले लोगों की देश में कमी नहीं है। लोग गर्मियों का सीजन आते ही लोगों को आम का इंतजार होने लगता है कि कितनी जल्दी पके हुए सुंदर और मीठे आम खाने को मिले, आम का फल स्वाद के साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। आम खाने से शरीर की कई समस्यायें दूर होती है तो गर्मियों में हर किसी को आम का सेवन करना चाहिए। 

आइये यहां जाने आम खाने से होने वाले फायदे :-

कैंसर से बचाव होता है- आम में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट कोलोन कैंसर, ल्यूकेमिया और प्रोस्टेट कैंसर से बचाव में फायदेमंद है इसमें क्यूर्सेटिन, एस्ट्रागालिन और फिसेटिन जैसे ऐसे कई तत्व होते हैं जो कैंसर से बचाव करने में मददगार होते हैं. 

वजन कम होता है- मोटापा कम करने के लिए भी आम एक अच्छा उपाय है आम की गुठली में मौजूद रेशे शरीर की अतिरिक्त चर्बी को कम करने में बहुत फायदेमंद होते हैं आम खाने के बाद भूख कम लगती है, जिससे ओवर ईटिंग का खतरा कम हो जाता है.

स्मरण शक्ति बढ़ती है- जिन लोगों को भूलने की बीमारी हो उन्हें आम का सेवन करना चाहिए इसमें पाया जाने वाला ग्लूटामिन एसिड नामक एक तत्व स्मरण शक्ति को बढ़ाने में उत्प्रेरक की तरह काम करता है. साथ ही इससे रक्त कोशिकाएं भी सक्रिय होती हैं इसीलिए गर्भवती महिलाओं को आम खाने की सलाह दी जाती है.

रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है- अगर आपकी प्रतिरोधक क्षमता कम है तो आम का सेवन करने से शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता में भी इजाफा होता है.

त्वचा अच्छी होती है- आम के गुदे का पैक लगाने या फिर उसे चेहरे पर मलने से चेहरे पर निखार आता है और विटामिन सी संक्रमण से भी बचाव करता है.

पाचन क्रिया ठीक होती है- आम में ऐसे कई एंजाइम्स होते हैं जो प्रोटीन को तोड़ने का काम करते हैं इससे भोजन जल्दी पच जाता है. साथ ही इसमें उपस्थित साइर्टिक एसिड, टरटैरिक एसिड शरीर के भीतर क्षारीय तत्वों को संतुलित बनाए रखता है.

 


Share

Leave a Reply