BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

BIG BREAKING : अब राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट अस्थायी तौर पर हुआ सस्पेंड, जाने क्या है मामला

BIG BREAKING : अब राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट अस्थायी तौर पर हुआ सस्पेंड, जाने क्या है मामला
Share

कांग्रेस ने कहा कि राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट अस्थायी तौर पर सस्पेंड कर दिया गया है. इसे फिर से रीस्टोर करने के लिए उचित प्रक्रिया का पालन किया जा रहा है. पार्टी ने ट्वीट करते हुए कहा कि तब तक, वह अपने दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स के जरिए जुड़े रहेंगे और हमारे लोगों के लिए अपनी आवाज उठाते रहेंगे और उनके लिए लड़ते रहेंगे.


कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया, ‘‘ राहुल गांधी का अकाउंट अस्थायी रूप से निलंबित हुआ है और इसकी बहाली के लिए जरूरी पक्रिया चल रही है.’’ पार्टी ने कहा, ‘‘अकाउंट बहाल होने तक वह सोशल मीडिया के दूसरे प्लेटफार्म के साथ आपके साथ जुड़े रहेंगे और लोगों के लिए अपनी आवाज उठाते रहेंगे और उनकी लड़ाई लड़ते रहेंगे. जय हिंद.’’
दरअसल, सूत्रों का कहना है कि दिल्ली में कथित रेप और हत्या के मामले की नौ वर्षीय पीड़िता के माता-पिता से मुलाकात की तस्वीर ट्विटर पर साझा करने के मामले में राहुल गांधी का अकाउंट निलंबित हुआ है. गौरतलब है कि ट्विटर ने शुक्रवार रात राहुल गांधी के इस पोस्ट को हटा दिया था. पिछले दिनों जब राहुल गांधी ने इस तस्वीर को साझा किया था तो उसके बाद राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने ट्विटर और दिल्ली पुलिस को पत्र भेजकर इस मामले में कार्रवाई के लिए कहा था.
 


Share

Leave a Reply