BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |    Corona Update : देशभर में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, राजधानी में एक्टिव केस 700 के पार, अब तक 7 की मौत…    |    Corona Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी कोरोना की रफ्तार: रायपुर में 11, प्रदेश में 17 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 50 के पार    |

अब होगा न्याय कहने वाले प्रदेश को बताएँ "कब होगा न्याय"?- विष्णुदेव साय

अब होगा न्याय कहने वाले प्रदेश को बताएँ "कब होगा न्याय"?- विष्णुदेव साय
Share

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री निवास के सामने आत्मदाह करने ग्रामीणों के जुटने की घटना के परिप्रेक्ष्य में प्रदेश सरकार से सवाल किया हैं। उन्होंने कहा कि न्याय के नाम पर राजनीति कर रही प्रदेश सरकार की हक़ीक़त सामने आ गई है। इस घटना से प्रदेश की अन्यायी सरकार की कलंक-गाथा में एक और नया अध्याय जुड़ गया है। श्री साय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को चेतावनी दी है कि वे सत्ता के मद में इतना न डूबें कि न्याय की गुहार लगाते लोग भी उन्हें नज़र न आएँ। सत्ता के अहंकार में चूर प्रदेश सरकार को श्री साय ने याद दिलाया है कि अग़र प्रदेश के मदांध सत्ताधीशों को अपने वादे याद हों और अपनी ज़ुबान से कहा ‘अब होगा न्याय’ का वादा खोखला होते अग़र उसे ज़रा भी लज्जा अनुभव हो तो प्रदेश के लोगों के साथ लगातार सामने आ रहे अन्याय के मामलों पर अंकुश लगाने की पहल करें। श्री साय ने प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि 22 महीनों में ही अन्याय इतना बढ़ गया है कि प्रदेशभर के लोग आत्महत्या करने मुख्यमंत्री निवास पहुंच रहे हैं। यह चिंतन का विषय है और सरकार के सामने बड़ा प्रश्न भी खड़ा करता हैं कि कब होगा न्याय?

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री साय ने राजधानी से लगे मांढर गाँव में एक युवक आशीष डहरिया की मौत के मामले में मुख्यमंत्री निवास के समक्ष हुए हंगामे को प्रदेश सरकार की अक्षमता और भटकाव से ग्रस्त कार्यप्रणाली का परिचायक बताते हुए कहा कि चार माह पहले हुई युवक की मौत को लेकर ग्रामीण उद्वेलित हैं और इसे हत्या का मामला मान रहे हैं। इस मामले में महिलाओं-बच्चों समेत लगभग 50 ग्रामीणों का समूह सबके सामने क़ब्र से शव निकालकर फिर से पोस्टमार्टम कराने की मांग को लेकर मंगलवार को राजधानी पहुँचा था। लेकिन मुख्यमंत्री बघेल इन ग्रामीणों से मिलने के बजाय मरवाही जीत के जश्न में मशगूल थे। नाराज़ ग्रामीणों ने वहीं मुख्यमंत्री निवास के सामने सामूहिक रूप से आत्मदाह करने की चेतावनी दी थी। श्री साय ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हर मोर्चे पर, हर वर्ग के साथ अन्याय की पराकाष्ठा कर रखी है। ‘अब होगा न्याय’ का सियासी शोर मचाकर प्रदेश के लोगों के साथ यह सरकार केवल छलावा और धोखाधड़ी कर रही है। श्री साय ने चेतावनी दी है कि प्रदेश सरकार अपनी कार्यशैली मं् समय रहते सुधार कर ले अन्यथा प्रदेशभर में अन्याय से पीड़ितों का आक्रोश कभी भी ज्वालामुखी की शक्ल ले लेगा। सवाल यह है कि आख़िर ‘अब होगा न्याय’ कहने वाले प्रदेश को यह बताएँ कि "कब होगा न्याय"?
 


Share

Leave a Reply