CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में अब ये एक्टर बनेगा 'नट्टू काका', तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में अब ये एक्टर बनेगा 'नट्टू काका', तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
Share

तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) पिछले 13 सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है. 2008 से शुरू हुआ यह शो दर्शकों के दिलों में खास रखता है और टीआरपी चार्ट में भी टॉप 5 में अपनी जगह बनाए रखता है. ऐसे में हाल ही में इस शो ने अपने नट्टू काका (Nattu Kaka) का किरदार निभाने वाले धनश्याम नायक (Ghanshayam Nayak) को खोया और अब खबरें आ रही हैं कि मेकर्स ने नए नट्टू काका (Nattu Kaka) की तालश को पूरा कर लिया है.
खबरें आ रही हैं कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) की टीम ने नट्टू काका के किरदार के लिए नए एक्टर की तलाश कर ली है. टीम की तरफ से इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है. दरअसल तारक मेहता 13 सालों से लोगों का मनोरंजन कर रहा है. ऐसे में शो के सोशल मीडिया पर कई फैन क्लब हैं. इन्हीं में से एक फैन क्लब ने दावा किया है कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा को नए नट्टू काका (Natuu Kaka) मिल गए हैं.
फैन क्लब ने नए नट्टू काका (Natuu Kaka) की फोटो भी पोस्ट की है. फोटो में देखा जा सकता है कि नए नट्टू काका गढ़ा इलेक्ट्रानिक्स की दुकान में उसी कुर्सी पर बैठे दिख रहे हैं जहां घनश्याम नायक बैठते थे. फिलहाल तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) की टीम से इसको लेकर कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की है.
 


Share

Leave a Reply