CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

अब बाहुबली-माफिया को नहीं दिया जाएगा टिकट, मुख्तार की जगह भीम राजभर लडेंगे चुनाव

 अब बाहुबली-माफिया को नहीं दिया जाएगा टिकट, मुख्तार की जगह भीम राजभर लडेंगे चुनाव
Share

लखनऊ। बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने शुक्रवार को आगामी चुनावों को लेकर बड़ी घोषणा की है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि बीएसपी का आगामी यूपी विधानसभा आमचुनाव में प्रयास होगा कि किसी भी बाहुबली या माफिया आदि को पार्टी से चुनाव न लड़ाया जाए. इसके मद्देनजर ही आजमगढ़ मंडल की मऊ विधानसभा सीट से अब मुख्तार अंसारी का नहीं बल्कि यूपी के बीएसपी राज्य अध्यक्ष भीम राजभर के नाम को फाइनल किया गया है.

मायावती ने आगे कहा कि जनता की कसौटी और उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने के प्रयासों के तहत ही लिए गए इस निर्णय के फलस्वरूप पार्टी प्रभारियों से अपील है कि वे पार्टी उम्मीदवारों का चयन करते समय इस बात का खास ध्यान रखें. ताकि सरकार बनने पर ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने में कोई भी दिक्कत न हो.

बीएसपी सुप्रीमों ने आगे कहा कि बीएसपी का संकल्प 'कानून द्वारा कानून का राजÓ के साथ ही यूपी की तस्वीर को भी अब बदल देने का है. ताकि प्रदेश और देश ही नहीं बल्कि बच्चा-बच्चा कहे कि सरकार हो तो बहनजी की 'सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखायÓ जैसी और बीएसपी जो कहती है वह करके भी दिखाती है यही पार्टी की सही पहचान भी है.

बीजेपी के पास विकास का मुद्दा
वहीं केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि बीजेपी उत्तर प्रदेश और उन तमाम क्षेत्रों में विकास और विश्वास के संकल्प के साथ चुनाव मैदान में है. हम अपना लेखा-जोखा लेकर लोगों के बीच जाएंगे. हमें जाति, धर्म और इस तरह के संकीर्ण मुद्दों की जरूरत नहीं है. बीजेपी का एक ही विकास का एजेंडा है.

वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर यूपी दौरे पर हैं. प्रियंका गांधी इस दौरान आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर रणनीति तैयार करेंगी. वहीं शुक्रवार और शनिवार को प्रियंका, पार्टी नेताओ और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें करेंगी.

Share

Leave a Reply