अब तुरंत कर सकेंगे रामलला के दर्शन, ‘तत्काल सेवा’ के लिए 6 स्लॉट तय, ऐसे मिलेंगे पास
अयोध्या। रामलला के दर्शन के लिए जाने वाले भक्तों के लिए खुशखबरी है। मंदिर समिति ने बुधवार से दर्शन के लिए तत्काल सेवा शुरू कर दी है। इसमें श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन के लिए पास जारी किए जाएंगे। जिससे भक्त रामलला के जल्द दर्शन कर पाएंगे।
ये है सुगम दर्शन का समय
ट्रस्ट की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक सुगम दर्शन के लिए 6 स्लाट बने हुए हैं. जिसमें-
- पहला स्लॉट : सुबह 7-9 बजे
- दूसरा स्लॉट : सुबह 9-11 बजे
- तीसरा स्लॉट : दोपहर 1-3 बजे
- चौथा स्लॉट : दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे
- पांचवा स्लॉट : शाम 5-7 बजे
- छठवां स्लॉट : शाम 7 बजे से रात 9 बजे
डीएम-एसपी के रिफरेंस से भी जारी होंगे पास
जानकारी के मुताबिक सुगम दर्शन के लिए जारी होने वाले 300 पास में से 150 पास आनलाइन जारी होते हैं. वहीं बाकी के 150 पास को रेफरल रखा गया है. इसी तरह जो विशिष्ट दर्शन के 100 पास हैं, उन्हें पूरी तरह रेफरल रखा गया है. इन्हें डीएम, मंडलायुक्त, आईजी और एसएसपी कार्यालय के रेफरेंस से जारी किया जाता है. मंदिर कैंपस में बने यात्री सुविधा केंद्र में दर्शन पास के लिए काउंटर खोला गया है. जहां से पास प्राप्त किया जा सकता है. ज्यादा जानकारी के लिए आप ट्रस्ट की वेबसाइट पर भी जा सकते हैं. जहां आपको पूरी जानकारी उपलब्ध होगी.
ये भी पढ़े
-
त्रेता युग जैसा नजारा पेश करने को तैयार अयोध्या, दीपोत्सव पर रोशनी और फूलों से सजेगी रामनगरी
25-Oct-2026 1:54:10 pm -
इंदौर में भारत की जीत, सीरीज में 2-1 की बढ़त
12-Oct-2026 8:23:42 am -
तनुश्री दत्ता का नाना पाटेकर पर फिर बयान, बोलीं- ‘मेरे लिए उनका निधन ईवल डेड जैसा’
10-Oct-2026 8:41:58 am -
विशेष लेख : धमतरी मॉडल बना देश के लिए प्रेरणा
23-Jul-2026 11:20:38 am -
Breast Cancer Alert: महिलाएं सावधान! देर रात जागने की आदत बन रही बड़ा खतरा, ज़रा सी अनदेखी...
31-Jan-2026 9:26:23 am -
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी
07-Oct-2026 5:08:57 pm





















