BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

शादी का झांसा देकर नर्स के साथ दुष्कर्म, एफआइआर दर्ज

 शादी का झांसा देकर नर्स के साथ दुष्कर्म, एफआइआर दर्ज
Share

भोपाल। पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक जोगेंद्र सिंह (26) पर निजी अस्पताल में काम करने वाली नर्स ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। कमला नगर पुलिस ने आरक्षक जोगेंद्र सिंह पर दुष्कर्म, धमकी और जाति शब्द से अपमानित करने का केस दर्ज किया है। आरोपित आरक्षक निजी अस्पताल की नर्स को शादी का झांसा देकर चार माह से दुष्कर्म कर रहा था। आरक्षक शादीशुदा था, लेकिन उसने नर्स को बातया कि उसकी अभी शादी नहीं हुई है। पीडि़ता को पता लगा कि वह पहले से शादीशुदा है और दो बच्चों का बाप है तो उसने कमला नगर थाने में शिकायत कर दी। कमला नगर थाने की एसआइ आकांक्षा शर्मा के मुताबिक 25 वर्षीय युवती निजी कॉलेज में एमएससी नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है। साथ् ही वह कमला नगर के एक निजी अस्पताल में नर्स है। एक साल पहले पीडि़ता की एक सहेली के माध्यम से उसकी मुलाकात आरक्षक जोगेंद्र सिंह से हुई थी। दोनों में दोस्ती हो गई और उनके बीच बातचीत शुरू हो गई। आरोपित ने जुलाई 2020 में युवती को शादी का प्रस्ताव दिया और नेहरु नगर स्थित एक कमरे पर ले जाकर दुष्कर्म किया। आरोपित अक्टूबर 2020 तक उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता आ रहा था। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि उसे पता चला कि जोगेंद्र अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता है। उसने जब जोगेंद्र से इस मामले पर बात की तो वह उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देने लगा। उसने युवती से मारपीट कर शिकायत करने से भी रोका और उसकी जाति से अपमानित किया। बाद में पीडि़ता थाने पहुंची और आरोपित के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई। पुलिस ने जोगेंद्र को अब तक गिरफ्तार नहीं किया है।

Share

Leave a Reply