नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

NZ vs NAM: केन विलियमसन ने खेला जबरदस्त शॉट, अंपायर की बाल-बाल बची जान-VIDEO

NZ vs NAM: केन विलियमसन ने खेला जबरदस्त शॉट, अंपायर की बाल-बाल बची जान-VIDEO
Share

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में शुक्रवार को न्यूजीलैंड का सामना नामीबिया से हो रहा है। कीवी टीम की पारी के दौरान कप्तान केन विलियमसन के शॉट पर अंपायर पॉल रीफेल की जान बाल-बाल बची। ये घटना न्यूजीलैंड की बैटिंग की पारी के दौरान 12 वें ओवर में घटी। कार्ल ब्रिकेनस्टॉक की गेंद पर विलियमसन ने बिल्कुल सीधा शॉट खेला। ये शॉट गोली की रफ्तार से अंपायर के पास से निकला। अंपायर ने बड़ी मुश्किल ने इस शॉट से खुद को बचाया।

हालांकि इस दौरान गेंद उनकी शर्ट को छूते हुई गई। अगर ये गेंद उनके शरीर पर सीधी लगती तो उन्हें गंभीर चोट लग सकती थी। केन विलियमसन ने 25 गेंद में 28 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 2 चौके और एक सिक्स जड़ा। मैच की बात करें तो शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में नामीबिया ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 163 रन बनाए।

न्यूजीलैंड की तरफ से फिलिप्स ने 21 गेंदों पर एक चौका और तीन छक्के की मदद से नाबाद 39 रन बनाए। उनके अलावा नीशम ने 23 गेंदों पर एक चौका और दो छक्के के सहारे नाबाद 35 रन बनाए। नामीबिया की ओर से बर्नार्ड स्कोल्ट्ज़, डेविड वीसा और एरार्ड इरास्मस ने एक-एक विकेट चटकाए। 


Share

Leave a Reply