BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

यकीनन यह जानने के बाद आप रोजाना खायेंगे पॉपकॉर्न

यकीनन यह जानने के बाद आप रोजाना खायेंगे पॉपकॉर्न
Share

पॉपकॉर्न कई तरह के होते हैं। थिएटर में मूवी देखते वक्त या घर में इन्स्टैंट स्नैक्स के रूप में खूब इस्तेमाल किए जाने वाले पॉपकॉर्न्स हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। तो चलिए जानते हैं कि वे फायदे क्या-क्या हैं....
कोलेस्ट्रॉल करे कम :-
पॉपकॉर्न में पाया जाने वाला फाइबर कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और धमनियों को भी चौड़ा करता है। इस वजह से शरीर में रक्त प्रवाह दुरुस्त होता है और दिल पर दबाव भी कम होता है। जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा कम होता है।
कैंसर से सुरक्षा :-
पॉपकॉर्न में पॉलीफेनोलिक कंपाउंड भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो कि एक पॉवरफुल एंटी-ऑक्सीडेंट है। यह कैंसर पैदा करने वाले फ्री रेडिकल्स से मुक्ति दिलाने का काम करता है।
मोटापा कम करे :-
पॉपकॉर्न से बहुत कम मात्रा में कैलोरी प्राप्त होती है। एक कप पॉपकॉर्न खाने से मात्र तीस कैलोरी ही मिलती है। यह आलू के चिप्स से मिलने वाली कैलोरी से 5 गुना कम होती है। इसमें मौजूद तेल भी शरीर के लिए बेहद जरूरी होता है। ऐसे में भूख लगने पर पॉपकॉर्न खाना ज्यादा सही है।
हड्डियां रखे मजबूत :-
पॉपकॉर्न में मैंगनीज काफी मात्रा में पाया जाता है। यह हड्डियों को मजबूत बनाने में कारगर है। ऐसे में पॉपकॉर्न का सेवन आगे चलकर आपको ऑस्टियोपोरोसिस, आर्थराइटिस और ओस्टिओआर्थराइटिस आदि से बचाने में मदद कर सकता है।
डॉयबिटीज के लिए सही फूड :-
पॉपकॉर्न में मौजूद फाइबर शरीर में ब्लड शुगर पर अच्छा प्रभाव डालता है। यह ब्लड शुगर और इंसुलिन को नियमित करने का काम करता है। ऐसे में डायबिटीज के रोगियों के लिए पॉपकॉर्न का सेवन बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है।

नोट: ये खबर रिसर्च के दावे पर है. just36News इसकी पुष्टि नहीं करता. आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले लें.
 


Share

Leave a Reply