BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

अरे वाह... चुनाव से पहले इस राज्य में पेट्रोल-डीजल के साथ शराब भी हुई सस्ती

अरे वाह... चुनाव से पहले इस राज्य में पेट्रोल-डीजल के साथ शराब भी हुई सस्ती
Share

चुनावी राज्य असम की भाजपा सरकार ने जनता को राहत देने वाला एक बड़ा फैसला लिया है. राज्य सरकार ने आज आधी रात से राज्य में पेट्रोल और डीजल के भाव में 5 रुपये प्रति लीटर जबकि शराब के दाम में 25 फीसदी तक की कटौती करने का फैसला किया है. राज्य सरकार ने पिछले साल कोरोना संकट के दौरान पेट्रोल-डीजल पर 5 रुपये प्रति लीटर का सेस लगाया था, जिसे अब हटाने का फैसला किया गया है.
राज्य विधानसभा में लेखानुदान मांगें पेश करते हुए राज्य के वित्त मंत्री हेमंत बिस्व सरमा ने कहा कि सरकार ने शराब के दाम में भी 25 फीसदी की कटौती का फैसला किया है.
इस साल अप्रैल में असम सहित देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं. राज्य सरकार के इस फैसले को चुनाव से जोड़कर भी देखा जा रहा है.
गौरतलब है कि कोरोना काल में पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों ने असम की तर्ज पर पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा दिए थे. असम के साथ मेघालय और नगालैंड ने पांच से छह रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी.
असम में भाजपा की सरकार है और इस बार के चुनाव को काफी चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है. राज्य में कांग्रेस के नेतृत्व में 12 विपक्षी दलों ने एक गठबंधन बनाया है. इस कारण वहां भाजपा को कड़ी टक्कर मिल रही है.

राज्य सरकार के इस फैसले से पिछले कुछ दिनों ने लगातार बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के भाव को राज्यवासियों को थोड़ी राहत मिलेगी.
 


Share

Leave a Reply