छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

लॉन्च से पहले OnePlus Nord CE 5G के स्पेसिफिकेशन हुए लीक

 लॉन्च से पहले OnePlus Nord CE 5G के स्पेसिफिकेशन हुए लीक
Share

 OnePlus Nord CE 5G आज भारत में लॉन्च हो रहा है। मगर लॉन्च से पहले ही प्रसिद्ध लीकर (leaker) इवान ब्लास ने इस फोन के बहुत सारे रेंडर्स और एक प्रोमो वीडियो भी लीक कर दिया है। लीक हुई इस जानकारी में फोन की कई स्पेसिफिकेशन भी दी गई हैं। इसके कलर वेरिएंट से लेकर कैमरा सेटअप तक कई महत्वपूर्ण जानकारियां फोन को लॉन्च से पहले ही सामने आ गई हैं। लीक हुए रेंडर्स के मुताबिक यह फोन चारकोल इंक और ब्लू वॉयड जैसे कलर ऑप्शन्स में लॉन्च होगा। 

OnePlus Nord CE 5G के लीक हुए 90 सेकेंड के प्रोमो को टिप्स्टर Evan Blass (@evleaks) द्वारा Twitter पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में फोन में Snapdragon 750 SoC बताया गया है जो अब तक केवल अफवाहों में ही मौजूद था। यह फोन Always-on Display और सिंगल होल पंच कटआउट के साथ आएगा जिसमें सेल्फी कैमरा फिट होगा। प्रोमो वीडियो में बताया गया है कि इस फोन के अन्दर फ्ल्यूड AMOLED डिस्प्ले होगी जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। यह फोन चारकोल इंक और ब्लू वॉयड जैसे कलर ऑप्शन्स में लॉन्च होगा। वहीं इसके प्रोमो वीडियो में इसका एक सिल्वर फिनिश वेरिएंट भी नजर आ रहा है। 

OnePlus Nord CE 5G भारत में आज 
लॉन्च होने जा रहा है। इसका लॉन्च समय शाम 7 बजे (IST) रहेगा। फोन के साथ ही कंपनी OnePlus TV U1S series भी लॉन्च करने जा रही है। वहीं डिजिटल चैट स्टेशन (अनुवादित) के साथ चीन के एक अन्य ज्ञात टिप्स्टर ने वीबो पर शेयर किया है कि वन प्लस MediaTek Dimensity 1200 SoC प्रोसेसर वाले फोन पर काम कर रही है। यदि यह सच साबित होता है तो यह वन प्लस का मीडियाटेक प्रोसेसर से लैस पहला फोन होगा। इससे पहले कंपनी ने केवल Qualcomm SoC चिपसेट का ही इस्तेमाल अपने स्मार्टफोन में किया है। 

इस टिप्स्टर के अनुसार फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। यह सेटअप OnePlus 9 Pro जैसा ही होगा। केवल उसके चौथे कैमरे के स्थान पर फ्लैश मॉड्यूल दिया जाएगा। इसके मेन कैमरा में Sony IMX766 सेंसर होने की बात कही गई है। OnePlus 9 और OnePlus 9 Pro के अल्ट्र्रा वाइड शूटर में भी यही सेंसर दिया गया था। 

इसके अलावा इस टिप्स्टर का कहना है कि यह OxygenOS पर रन करेगा और इसकी कीमत लगभग CNY 2,000 (लगभग 22,900 रुपये) के करीब रहेगी। यहां पर यह ध्यान देने योग्य बात है कि वन प्लस ने अधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं की है।


Share

Leave a Reply