BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |

बस्तर विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 24 मई तक

बस्तर विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 24 मई तक
Share

बीजापुर । बस्तर विश्वविद्यालय जगदलपुर की मुख्य परीक्षा 2020-21 में सम्मिलित होने के लिए इच्छुक छात्र-छात्राओं के लिए एक और अवसर प्रदान किया गया है। जिसके तहत ऐसे परीक्षार्थी 100 रुपए विलम्ब शुल्क के साथ 24 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
कुलसचिव बस्तर विश्वविद्यालय जगदलपुर द्वारा जारी संशोधित अधिसूचना के अनुसार बस्तर विश्वविद्यालय जगदलपुर से संबंध महाविद्यालयों में स्नात्तक तथा स्नातकोत्तर कक्षाओं की मुख्य परीक्षा सत्र 2020-21 में शामिल होने वाले नियमित, अमहाविद्यालयीन, भूतपूर्व या पूरक कक्षाओं के जिन परीक्षार्थियों ने परीक्षा फार्म के लिए ऑनलाईन आवेदन नहीं कर पाये हैं, वे विश्वविद्यालय के वेबसाईट बीव्हीव्हीजेडीपीईक्जाम डॉट इन के माध्यम से निर्धारित विलम्ब शुल्क के साथ 24 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वार्षिक परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया, शुल्क एवं आवश्यक निर्देश 26 मार्च 2021 को जारी अधिसूचना क्रमांक 1064 के अनुसार यथावत रहेंगी।
 


Share

Leave a Reply