BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

यात्रीगण कृपया ध्यान देवें- 12 सितम्बर से शुरू होगी इन रुटो की ट्रेन

यात्रीगण कृपया ध्यान देवें- 12 सितम्बर से शुरू होगी इन रुटो की ट्रेन
Share

दिल्ली, देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच रेलवे 12 सितंबर से 40 जोड़ी नयी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू करेगा. इसकी जानकारी रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने दी. उन्होंने बताया कि नयी 40 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के लिए 10 सितंबर से रिजर्वेशन शुरू किया जाएगा.ये ट्रेनें अभी चल रही 230 ट्रेनों के अलावा होंगी। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष वीके यादव ने आज यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 80 नई ट्रेनें या 40 जोड़ी ट्रेनें 12 सितंबर से शुरू होंगी। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने बताया कि अभी सभी विशेष ट्रेनों के परिचालन की निगरानी की जाएगी और जहां भी ट्रेन की मांग होगी या लंबी प्रतीक्षा सूची होगी, वहां ‘क्लोन’ ट्रेन चलाई जाएगी. उन्होंने साथ ही कहा कि उच्चतम न्यायालय के आदेश के तहत दिल्ली सरकार और रेलवे, पटरियों के किनारे से कचरा हटाने के लिए संयुक्त रूप से तुरंत कदम उठाएंगे.
फिलहाल, ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट है। दशहरा, दिवाली और छठ के लिए ट्रेनों की भारी मांग है। इस मांग को पूरा करने के लिए रेलवे 80 स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। मुंबई, कोलकाता, लखनऊ, पटना, दिल्ली मार्ग पर स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। फिलहाल महारष्ट्र और पश्चिम बंगाल की राज्य सरकार से बातचीत जारी है। बता दें कि फिलहाल, रेलवे स्पेशल ट्रेनों के नाम पर 230 एक्सप्रेस ट्रेनें चला रही है, जिनमें 30 राजधानी भी शामिल हैं।


22 मार्च से निलंबित हैं एक्सप्रेस ट्रेनें
देश में लगातार तेजी से बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए रेलवे ने पहले ही सभी पैसेंजर ट्रेनों (Regular Passenger Train) को अनिश्चितकाल के लिए रद्द कर दिया था। रेलवे ने कहा था कि सभी नियमित पैसेंजर ट्रेनें अगले नोटिस तक निलंबित रहेंगी। हालांकि, 230 स्पेशल ट्रेनें चलती रहेंगी।


देश में कोरोना संक्रमण को देखते हुए रेलवे ने 22 मार्च से पैसेंजर ट्रेनों, मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया था। वहीं, लॉकडाउन के बीच विभिन्न स्थानों पर फंसे प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने के लिए रेलवे मे 1 मई से श्रमिक स्पेशल ट्रेनों को शुरू किया था। इसके बाद 12 मई से राजधानी स्पेशल ट्रेनें शुरू की गईं और फिर 1 जून से 100 जोड़ी और ट्रेनों को चलाया गया। इस तरह अभी 230 ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है।
 


Share

Leave a Reply