BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

यौन क्षमता बढ़ाने लोग खा रहे है गधे का मांस, दर्ज की गई गधो की संख्या में कमी

 यौन क्षमता बढ़ाने लोग खा रहे है गधे का मांस, दर्ज की गई गधो की संख्या में कमी
Share

अमरावती। भारत में गधो की संख्या तेजी कम हो रही है। वहीं कुछ क्षेत्रों में गधे की संख्या खत्म होने की कगार पर हो गई है। गधों की संख्या को देखते हुए सरकार ने इसे विलुप्त होने वाले जानवरों की लिस्ट में रखा है। गधों की संख्या में हो रही तेजी से हो रही गिरावट का सबसे बड़ा कारण यह है कि लोग गधे को मांस खाने के लिए लगातार मार रहे हैं। हालांकि भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण यानी एफएसएसएआई के मुताबिक, गधे ‘फूड एनीमल’ के तौर पर रजिस्टर्ड नहीं हैं। इन्हें मारना अवैध है।

पढ़िए पूरी खबर-
ऐसा ही हाल आंध्र प्रदेश का भी है, जहां गधों की संख्या में भारी गिरावट आई है। गधों की हत्या और तस्करी को रोक पाना सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती साबित हो रही है। बताया जा रहा है कि तस्कर एक गधे के लिए 20 से 25 हजार रुपए का भुगतान करने को तैयार हैं और इसका मांस 600 रुपए किलो बिक रहा है। तस्कर भारी मात्रा में नहरों और नदियों में गधे का अवशेष फेंक रहे हैं, जो लोगों की बीमारी का कारण बन रहा है।

भारत में गधों के मांस का उपयोग कई लोग खाने के लिए करते हैं। आंध्र प्रदेश में गधों के मांस को लेकर कई धारणाएं हैं। यहां के लोगों को लगता है कि गधे का मांस कई समस्याओं को दूर कर सकता है। वे मानते हैं कि गधे का मांस खाने से सांस की समस्या दूर हो सकती है। उन्हें यह विश्वास भी है कि गधे का मांस खाने से यौन क्षमता भी बढ़ती है। इन धारणाओं की वजह से लोग गधे के मांस का इस्तेमाल भोजन के तौर पर कर रहे हैं। आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी समेत कई जिलों में गधों को मारा जा रहा है। इनमें कृष्णा, प्रकाशम और गुंटूर समेत कई दूसरे इलाके शामिल हैं। यहां उनके मांस की खपत बहुत तेजी से बढ़ी है।

Share

Leave a Reply