BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |    Corona Update : देशभर में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, राजधानी में एक्टिव केस 700 के पार, अब तक 7 की मौत…    |    Corona Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी कोरोना की रफ्तार: रायपुर में 11, प्रदेश में 17 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 50 के पार    |

देश में फिर बढ़ा पेट्रोल और डीजल के दाम, जानिए कितने रुपये की हुई वृध्दि

 देश में फिर बढ़ा पेट्रोल और डीजल के दाम, जानिए कितने रुपये की हुई वृध्दि
Share

नई दिल्ली। देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कुछ दिनों के अंतराल पर बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। कल पेट्रोल और डीजल के दाम 3 दिनों बाद फिर बढ़ गए, जिसके चलते कई राज्यों में ये रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच चुकी है। दिल्ली में आज फिर पेट्रोल की कीमत में 26 पैसे प्रति लीटर तो डीजल की कीमत में 25 पैसे प्रति लीटर का इजाफा कर दिया गया जिससे राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल का रेट 85 रुपए प्रति लीटर के पार हो गया, जबकि डीजल 75 रुपए के पार निकल चुका है, वहीं मुंबई में पेट्रोल का रेट 92 रुपए प्रति लीटर के करीब पहुंच गया। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि कोरोना वायरस महामारी के दौरान तेल उत्पादक देशों की तरफ से कम उत्पादन करने के कारण पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ी हैं। कम उत्पादन से तेल की मांग और आपूर्ति में असंतुलन हो गया है। उन्होंने कहा कि कुछ महीने पहले कच्चे तेल की कीमतें 35 से 38 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल थी, जो अब बढ़कर 54 से 55 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल हो गई हैं।
 
आपके शहर में इतने रुपए लीटर बिक रहा पेट्रोल-डीजल
- दिल्ली में पेट्रोल 85.20 रुपए और डीजल 75.38 रुपए प्रति लीटर है।
- मुंबई में पेट्रोल 91.80 रुपए और डीजल 82.13 रुपए प्रति लीटर है।
- कोलकाता में पेट्रोल 86.63 रुपए और डीजल 78.97 रुपए प्रति लीटर है।
- चेन्नई में पेट्रोल 87.85 रुपए और डीजल 80.19 रुपए प्रति लीटर है।
- बैंगलूरु में पेट्रोल 87.56 रुपए और डीजल 80.67 रुपए प्रति लीटर है।
- नोएडा में पेट्रोल 84.83 रुपए और डीजल 75.83 रुपए प्रति लीटर है।
- गुरुग्राम में पेट्रोल 83.36 रुपए और डीजल 75.98 रुपए प्रति लीटर है।

Share

Leave a Reply