छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

रुक नहीं रही पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि, जानें आज कितना महंगा हुआ

रुक नहीं रही पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि, जानें आज कितना महंगा हुआ
Share

 रायपुर। कुछ दिनों की स्थिरता के बाद पेट्रोल-डीजल के दामों में अब लगातार वृद्धि हो रही है। सरकारी तेल कंपनियों ने लगातार दूसरे दिन भी दाम बढ़ाए है। राजधानी रायपुर में पेट्रोल पर 10 पैसों की वृद्धि के बाद कीमत 90.18 रूपए प्रति लीटर हो गई है। वहीँ डीजल पर 15 पैसों की वृद्धि के बाद कीमत 89.14 रूपए प्रति लीटर हो गई है। 


राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल में जहां 27 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की, वहीं डीजल में 30 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए हैं। इस बढ़ोतरी से मंगलवार को दिल्ली में पेट्रोल 91.80 रुपये प्रति लीटर पर चला गया और डीजल 82.36 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। इसी तरह, मुंबई में पेट्रोल 98.17 रुपये और डीजल 89.48 रुपये हो गया है। कोलकाता में पेट्रोल 91.92 रुपये और डीजल 85.20 रुपये लीटर बिक रहा है। वहीं चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 93.62 रुपये और डीजल 87.25 रुपये बिक रहा है। सबसे ज्यावदा चिंता वाली बात यह है कि राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र समेत कुछ स्थानों पर पेट्रोल की कीमतें 100 रुपये प्रति लीटर के स्तर को पार कर गई हैं।

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने चुनावों के कारण बीते 18 दिन से कीमतों में बढ़ोतरी को रोक रखा था। उसके बाद 4 दिन लगातार तेल के दाम बढ़े। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मंगलवार को क्रमश 15 पैसे और 18 पैसे प्रति लीटर, बुधवार को क्रमश: 19 पैसे और 21 पैसे प्रति लीटर और गुरुवार को क्रमश 25 और 30 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी। शुक्रवार को भी दाम बढ़े थे। फिर दो दिन सन्नाकटा रहा लेकिन सोमवार से फिर रेट चढ़ने लगे।

15 दिनों के ब्रेक के बाद 15 अप्रैल को ईंधन की कीमत में 16 पैसे और 14 पैसे प्रति लीटर की गिरावट आई थी जब तेल कंपनियों ने अपनी कीमतों को स्थिर रखा था। इसके बाद ईंधन की कीमतों में संशोधन रोक दिया गया।

 

Share

Leave a Reply