CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना,कल फिर 8 नए मरीजों की पुष्टि...एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 71    |

इस महीने 10वीं बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

 इस महीने 10वीं बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम
Share

नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज इस महीने 10वीं बार वृद्धि की गई और मुंबई में पेट्रोल 99 रुपये प्रति लीटर के पार निकल गया। दिल्ली और मुंबई समेत देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल की कीमत 27 पैसे तक और डीजल की 31 पैसे तक बढ़ाई गई जिससे इनके दाम नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गये हैं।

अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की वेबसाइट के अनुसार, मुंबई में पेट्रोल 26 पैसे महंगा होकर 99.14 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। यह अनब्रांडेड पेट्रोल की कीमत है। ब्रांडेड पेट्रोल पहले से ही 100 रुपये के पार है। कंपनी का एक्सट्रा प्रीमियम पेट्रोल आज मुंबई में 102.58 रुपये प्रति लीटर रहा।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को पेट्रोल की कीमत 27 पैसे बढ़कर 92.85 रुपये प्रति लीटर हो गई। डीजल का मूल्य 29 पैसे बढ़कर 83.51 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। तेल विपणन कंपनियों ने 04 मई से अब तक 10 दिन कीमतों में वृद्धि की है जबकि पांच दिन दाम स्थिर रहे हैं। इस दौरान दिल्ली में पेट्रोल 2.45 रुपये और डीजल 2.78 रुपये महंगा हो चुका है। पेट्रोल की कीमत चेन्नई में 23 पैसे और कोलकाता में 25 बढ़कर क्रमश: 94.54 रुपये और 92.92 रुपये प्रति लीटर रही।

डीजल की कीमत मुंबई में 31 पैसे, चेन्नई में 27 पैसे और कोलकाता में 29 पैसे बढ़ी। एक लीटर डीजल मुंबई में 90.71 रुपये, चेन्नई में 88.34 रुपये और कोलकाता में 86.35 रुपये का बिका। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

देश के चार महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार रही:
शहर का नाम——पेट्रोल रुपये/लीटर——डीजल रुपये/लीटर
दिल्ली————— 92.85—————— 83.51
मुंबई-————— 99.14—————— 90.71
चेन्नई—————-94.54-—————- 88.34
कोलकाता———— 92.92—————- 86.35

Share

Leave a Reply