छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

PM Narendra Modi Roadshow : भाजपा की 4 राज्यों पर जीत, नतीजों के अगले ही दिन किया 9 किलोमीटर लंबा रोड शो

PM Narendra Modi Roadshow : भाजपा की 4 राज्यों पर जीत, नतीजों के अगले ही दिन किया 9 किलोमीटर लंबा रोड शो
Share

अहमदाबाद : देश के पांच राज्यों में हुये चुनाव के बाद कल यानि 10 मार्च को चुनाव परिणाम की घोषणा कर दी गई है। जारी किये गये चुनाव रिजल्ट के अनुसार भारतीय जनता पार्टी देश के 4 राज्यों समेत उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल की है। इस जीत के बाद भाजपा अब मिशन गुजरात पर जुटती दिख रही है। गुरुवार को 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजे आए और उसकी अगली ही सुबह पीएम नरेंद्र मोदी गुजरात पहुंच गए।

यही नहीं यहां वह एयरपोर्ट से लेकर गांधीनगर में स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय 'मंगलम' तक 9 किलोमीटर लंबा रोड शो भी किया है। गुजरात में बीते साल ही पूरी सरकार ही बदल दी गई थी और भूपेंद्र सिंह पटेल को मुख्यमंत्री बनाया गया। इसके अलावा नितिन पटेल समेत तमाम पुराने नेताओं को कैबिनेट से बाहर कर दिया गया। 

ऐसे में माना जा रहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी ही गुजरात में अहम चेहरा होंगे। आज रोड शो के बाद पीएम नरेंद्र मोदी गुजरात में भाषण भी दे सकते हैं, जिसे चुनाव के आगाज के तौर पर देखा जा सकता है। भले ही चुनाव में भी 9 महीने का वक्त बचा है, लेकिन भाजपा की तैयारियों को देखते हुए समझा जा सकता है कि वह इसे कितनी गंभीरता से ले रही है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने खुद ट्वीट कर सुबह गुजरात जाने की जानकारी दी थी। पीएम मोदी ने ट्वीट किया था, 'गुजरात निकल रहा हूं। आज और कल कई आयोजनों में शामिल रहूंगा। आज शाम को 4 बजे पंचायत महासम्मेलन को संबोधित करूंगा। यहां पंचायती राज संस्थानों से जुड़े कई प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

गुजरात भाजपा के मुताबिक इस रोड शो में करीब 5 लाख लोग शामिल हो सकते हैं। यही नहीं पंचायती राज सम्मेलन में भी 1 लाख लोगों के शामिल होने का अनुमान जताया जा रहा है। गौरतलब है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार शाम को यूपी समेत 4 राज्यों में जीत को लेकर कहा था कि यह हमारी नीयत और कामों पर जनता के भरोसे का परिणाम है।

यही नहीं उन्होंने परिवारवाद पर हमला बोलते हुए कहा था कि मेरे से लिख कर ले लो आने वाले दिनों में परिवारवादी राजनीति का अंत हो जाएगा। माना जा रहा है कि अब पीएम मोदी, अमित शाह समेत तमाम दिग्गज नेता गुजरात में प्रचार में जुटेंगे, जहां 2017 में भाजपा को 99 सीटें ही मिल पाई थीं और कांग्रेस से उसका कड़ा मुकाबला हुआ था। 


Share

Leave a Reply