BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |

गेस्ट हॉउस में रंगरलियां मना रहे युवक-युवतियों के पांच जोड़ों को पुलिस ने किया आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार

 गेस्ट हॉउस में रंगरलियां मना रहे युवक-युवतियों के पांच जोड़ों को पुलिस ने किया आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार
Share

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में रविवार को पुलिस ने मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर गोवर्धन कस्बे में स्थित दो गेस्ट हाउसों पर छापा मारकर युवक-युवतियों के पांच जोड़ों को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया है और पुलिस को मौके से अश्लील सामग्री भी बरामद हुई है। पुलिस ने दोनों गेस्ट हाउसों के संचालकों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया, सौंख अड्डा के समीप स्थित श्रीकृष्ण सेवा सदन एवं पावन धाम सेवा सदन नाम से संचालित दो गेस्ट हाउसों पर छापे मारकर क्रमश: दो और तीन जोड़ों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि पुलिस को मौके से भारी मात्रा में अश्लील साहित्य एवं सीडी आदि सामग्री मिली। पुलिस ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को बुलाकर सभी कमरों के फॉरेंसिक साक्ष्य भी जमा किए।

उन्होंने बताया, फॉरेंसिक टीम के उप निरीक्षक हरेंद्र सिंह ने एक गेस्ट हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीबीआर भी जांच के लिए जब्त कर ली है और दोनों गेस्ट हाउसों के संचालकों सहित सभी युवक-युवतियों को पूछताछ के बाद उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।

Share

Leave a Reply