चुनाव जीतते ही जिला पंचायत सदस्य को किया पुलिस ने गिरफ्तार, जाने कहा की है ये खबर
बलौदाबाजार | चुनाव जीतते ही जिला पंचायत सदस्य नवीन मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तहसीलदार से झूमाझटकी के मामले में नवीन मिश्रा की गिरफ्तारी हुई है।
पढ़ें : BIG NEWS: गंगरेल बांध में नाव पलटने से 2 लोगो की मौत,दो घायल व एक बच्ची लापता
जानकारी मिली है कि मंगलवार को मतदान के दौरान नवीन मिश्रा ने कसडोल तहसीलदार से झूमाझटकी की थी । नवीन मिश्रा को कसडोल के एक लॉज से गिरफ्तार किया गया है। खबर मिली है कि नवीन मिश्रा जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 15 के नव निर्वाचित सदस्य हैं। नवीन मिश्रा की गिरफ्तारी के बाद थाने के बाहर कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं की भीड़ जुट गई है। दोनों ही पार्टी के नेता कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।







.jpeg)












