BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सेक्स रैकेट : लॉकडाउन के बीच शहर के इस क्षेत्र में 20 साल से चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने किया भंडाफोड़, संचालिका सहित 3 युवतियां गिरफ्तार

सेक्स रैकेट : लॉकडाउन के बीच शहर के इस क्षेत्र में 20 साल से चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने किया भंडाफोड़, संचालिका सहित 3 युवतियां गिरफ्तार
Share

भिंड | लॉक डाउन के बीच मध्य प्रदेश के भिंड जिले से सेक्स रैकेट का एक नया मामला सामने आया है | खबर मिली है कि भिण्ड पुलिस  ने कर्फ्यू के दौरान कोतवाली थाना क्षेत्र के विनोद नगर में बीस वर्षों से चल रहे एक सैक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने सैक्स कारोबार चला रही संचालिका सहित तीन युवतियों को गिरफ्तार कर प्रकरण पंजीबद्ध किया है। यह सफलता पुलिस को तब मिली जब एक आरक्षक , ग्राहक  बनकर विनोद नगर में चल रहे इस मकान में पहुंचा और 6 हजार रुपये में युवती का सौदा किया और आधी रकम एडवांस देकर ग्राहकी पक्की भी कर ली।


जानकारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह को किसी ने सूचना दी के विनोद नगर में एक महिला के घर पर काफी दिनों से संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दे रही है। इस पर से पुलिस अधीक्षक सिंह ने डीएसपी पूनम थापा को इस मामले की जिम्मेदारी सौंपी। डीएसपी थापा ने एक आरक्षक को ग्राहक बनाकर विनोद नगर भेजा और सौदा तय करवाया। इसके बाद आरक्षक के इशारे पर छापामार कार्रवाई कर इस सेक्स रैकेट की संचालिका और तीन युवतियों को मौके से गिरफ्तार किया। पुलिस सभी को पकड़ कर थाने लाई और विभिन्न धाराओं में इन सभी के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध किया है।

बता दें कि शहर के कई होटलों और रिहायशी इलाकों में इस तरह के अन्य कारोबार चलने की भी सूचनाएं सामने आ रही है। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही इस तरह के अवैध कारोबार करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी एसपी श्री सिंह ने डीएसपी पूनम थापा और उनकी टीम को अच्छी कार्रवाई करने के लिए शाबाशी भी दी है।

Share

Leave a Reply