BREAKING : सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, 41 लाख इनामी 3 नक्सलियों को मार गिराया, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद    |    काम में कोताही बर्दाश्त नहीं, मुस्तैदी से अपने दायित्वों का करें निर्वहन – उप मुख्यमंत्री अरुण साव    |    BREAKING : आबकारी विभाग के कई अधिकारीयों को मिला प्रमोशन, सहायक आयुक्त और जिला अधिकारी के नाम शामिल, देखें पूरी लिस्ट    |    अबूझमाड़: घने जंगलों में सुरक्षा बलों की ऐतिहासिक जीत, तीन बड़े नक्सली ढेर    |    मुख्यमंत्री अपने बचपन के स्कूली शिक्षक से मिलकर हुए भाव विभोर    |    नई दिल्ली से लौटे माओवादी हिंसा पीड़ित बस्तरवासियों का मुख्यमंत्री निवास में आत्मीय स्वागत    |    PLGA बटालियन नंबर 1 के शहरी नेटवर्क को पुलिस ने किया ध्वस्त, घेराबंदी कर दो सप्लायरों को पकड़ा    |    ब्रेकिंग : केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे रायपुर...मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया आत्मीय स्वागत    |    छत्तीसगढ़ में अब इस विभाग में बंपर नौकरियां, मुख्यमंत्री के निर्देश पर 362 पदों पर भर्ती के लिए वित्त विभाग ने दी मंजूरी    |    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथो दिव्यांगजनों को मिला निःशुल्क बस पास    |

पोर्न स्टार रिया बर्डे अरेस्ट, उसके भाई और बहन को भी तलाश रही पुलिस

पोर्न स्टार रिया बर्डे अरेस्ट, उसके भाई और बहन को भी तलाश रही पुलिस
Share

 मुंबई : पुलिस ने पोर्न स्टार रिया बर्डे को गिरफ्तार कर लिया है. रिया को भारतीय पोर्न इंडस्ट्री में जिन्हें आरोही बर्डे और बन्ना शेख के नाम से भी जाना जाता है. रिया बर्डे पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए भारत में रहने का आरोप है और इसी आरोप के चलते उल्हासनगर स्थित हिल लाइन पुलिस ने अरेस्ट किया गया है. इस मामले में आईपीसी 420, 465, 468, 479, 34 और 14 ए के तहत मामला दर्ज किया गया है. रिया पर आरोप है कि वह बांग्लादेशी मूल की हैं और उनकी मां, भाई और बहन फर्जी दस्तावेज बनाकर भारत में अवैध रूप से रह रहे हैं. खास बात यह है बांग्लादेशी होने के बावजूद भारतीय कागजात बनाने के लिए रिया की मां ने अमरावती के एक शख्स से शादी की थी.

फिलहाल इस मामले में पुलिस ने रिया के अलावा उसकी मां अंजली बर्डे उर्फ ​​रूबी शेख, पिता अरविंद बर्डे, भाई रविंद्र उर्फ ​​रियाज शेख और बहन रितु उर्फ ​​मोनी शेख को भी आरोपी बनाया है. हिललाइन पुलिस ने बताया कि, गिरफ्तार रिया कई प्रोडक्शन हाउस से जुड़ी हुई थीं और उसने कई पोर्न फिल्मों में काम किया है. इसके अलावा रिया आरोही नाम से भी पोर्न इंडस्ट्री में जानी जाती हैं.

पूरे मामले की जांच करने वाले पुलिस सब-इंस्पेक्टर संग्राम मालकर ने बताया कि जांच में पता चला कि रिया की मां अंजली बांग्लादेश की रहने वाली है और वह अपनी दो बेटियों रिया और बेटे के साथ भारत में अवैध रूप से रह रही थीं. रिया की मां ने पश्चिम बंगाल का होने का दावा करते हुए अमरावती निवासी अरविंद बर्डे से शादी की और बाद में खुद और बच्चों के लिए फर्जी जन्म प्रमाण पत्र और अन्य फर्जी दस्तावेज बनवाकर भारतीय नागरिक का पासपोर्ट बनवा लिया, ताकि वह अपनी भारतीय पहचान साबित कर सके.


Share

Leave a Reply