नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

तालिबानियों के ऊपर पोस्ट करना कंगना को भारी पड़ा, एक्ट्रेस ने कहा इंटरनेशनल साजिश

तालिबानियों के ऊपर पोस्ट करना कंगना को भारी पड़ा, एक्ट्रेस ने कहा इंटरनेशनल साजिश
Share

नई दिल्ली. कंगना रनौत बॉलीवुड की एक ऐसी अभिनेत्री बन चुकी हैं, जो हर वक्त सुर्खियों में रहती हैं. ऐसे में अब एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में बताया है कि बीती रात उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया था. कंगना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट डाला है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि उन्हें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में संदिग्ध गतिविधि देखने को मिली, जिसके बाद उन्होंने इंस्टाग्राम के लोगों को कॉल किया और तब जाकर वे इसे चला पाईं. एक्ट्रेस के मुताबिक, तालिबानियों पर पोस्ट करने के बाद उनका अकाउंट हैक हो गया था.

कंगना रनौत ने अपनी पोस्ट में लिखा है, “बीती रात मुझे इंस्टाग्राम अलर्ट आया कि किसी ने चाइना से मेरा अकाउंट हैक करने की कोशिश की है. अलर्ट अचानक चला गया और आज सुबह तालिबान के बारे में मेरी सभी स्टोरीज गायब थीं. मेरा अकाउंट बंद हो गया था. इंस्टाग्राम के लोगों को कॉल करने पर मुझे इसका एक्सेस मिल पाया, लेकिन मैं जैसे ही कुछ लिखने की कोशिश कर रही हूं बार-बार अकाउंट से लॉग आउट हो जा रही हूं. इस स्टोरी को लिखने के लिए मुझे अपनी बहन का फोन लेना पड़ा, क्योंकि उसके फोन में भी मेरा अकाउंट खुला रहता है. यह बहुत बड़ा अंतर्राष्ट्रीय षड्यंत्र है”.

गौरतलब है कि बीते मार्च में कंगना रनौत का ट्विटर अकाउंट भी ट्विटर द्वारा हमेशा के लिए सस्पेंड कर दिया गया था. इस बैन के बाद कंगना ने कहा था कि वे अब इंस्टाग्राम से भी बैन होने का इंतजार कर रही हैं. उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता है तो यह उनके लिए बैज ऑफ ऑनर होगा.


Share

Leave a Reply