BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |    Corona Update : देशभर में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, राजधानी में एक्टिव केस 700 के पार, अब तक 7 की मौत…    |    Corona Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी कोरोना की रफ्तार: रायपुर में 11, प्रदेश में 17 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 50 के पार    |

राजनीति में एंट्री के लिए तैयार प्रशांत किशोर, बनाएंगे अलग पार्टी! ट्वीट कर कहा…..

 राजनीति में एंट्री के लिए तैयार प्रशांत किशोर, बनाएंगे अलग पार्टी! ट्वीट कर कहा…..
Share

पटना : पिछले दिनों कांग्रेस में शामिल होनें के लेकर सुर्खियों में रहे चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर अब एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। पीके अब दूसरों के लिए रणनीति नहीं बनाएंगे, बल्कि वो अब अपनी पार्टी के लिए ही स्ट्रेटजी तैयार करने लगे हैं। दरअसल, ऐसा इसलिए क्योंकि उनके द्वारा किए एक ट्वीट से कयास लगाए जाने लगे हैं कि प्रशांत किशोर ने अपनी अलग पार्टी बना सकते हैं।

प्रशांत किशोर ने ट्वीट में लिखा- लोकतंत्र में प्रभावशाली योगदान देने की उनकी भूख और लोगों के प्रति कार्य नीति तैयार करने में मदद करने का सफर काफी उतार चढ़ाव वाला रहा है। आज जब वे पन्ने पलटते हैं तो लगता है कि समय आ गया है कि असली मालिकों के बीच जाएं। यानि लोगों के बीच ताकि उनकी समस्याओं को बेहतर तरीके से समझ सकें और ‘जन सुराज’ की पथ पर अग्रसर हो सकें।’

अपने लिए रणनीति बना रहे प्रशांत किशोर
चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की नई पार्टी कब तक लॉन्च होगी। अभी तक इसका खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन PK जल्द ही देश भर में पार्टी लॉन्च करेंगे। प्रशांत किशोर फिलहाल पटना में ही हैं। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रशांत किशोर अपने लिए नई रणनीति बना रहे हैं।


राजनीति में धमाल करेंगे PK !
प्रशांत किशोर की कांग्रेस से बात नहीं बनी। इसके बाद वे राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तर पर राजनीति में बड़ा धमाल कर सकते हैं। प्रशांत किशोर की पार्टी पूरी तरह से आधुनिक होगी। डिजिटल और जनसंपर्क की नई तकनीक के साथ लॉन्च की जाएगी। फिलहाल पार्टी का नाम फाइनल नहीं हुआ है। सूत्रों के मुताबिक प्रशांत किशोर एक-दो साल में अपनी पार्टी लॉन्च कर सकते हैं।


2014 में मोदी को सत्ता में लाए थे PK

प्रशांत किशोर 2014 में मोदी सरकार को सत्ता में लाए थे। वे जब 34 साल के थे तब अफ्रीका से संयुक्त राष्ट्र की नौकरी छोड़कर 2011 में गुजरात के तत्कालीन सीएम नरेंद्र मोदी की टीम से जुड़ गए थे। इसके बाद राजनीति में ब्रांडिंग का दौर चला। नरेंद्र मोदी की अच्छी मार्केटिंग, 3डी रैली, रन फॉर यूनिटी जैसे एड कैंपेन का श्रेय प्रशांत किशोर को जाता है। प्रशांत किशोर हमेशा से पर्दे के पीछे रहकर अपनी चुनावी रणनीति को अंजाम देने के लिए जाने जाते हैं।

 


Share

Leave a Reply