BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |    Corona Update : देशभर में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, राजधानी में एक्टिव केस 700 के पार, अब तक 7 की मौत…    |    Corona Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी कोरोना की रफ्तार: रायपुर में 11, प्रदेश में 17 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 50 के पार    |

चुनावी रणनीतिकार की भविष्वाणी : दशकों तक मजबूत रहेगी भाजपा

चुनावी रणनीतिकार की भविष्वाणी : दशकों तक मजबूत रहेगी भाजपा
Share

नई दिल्ली: साल 2024 में होने वाले लोक सभा चुनाव से पहले चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (पीके) विपक्षी दलों को एकजुट करने में जुटे हैं। लेकिन इस बीच उनका कहना है कि अगले कई दशक तक भारतीय जनता पार्टी का दबदबा रहने वाला है और विपक्षी पार्टियों को कई दशकों तक बीजेपी से लड़ना होगा।

दशकों तक बीजेपी के दबदबे की भविष्यवाणी करने के साथ ही प्रशांत किशोर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा और कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी मोदी युग के अंत का इंतजार करना उनकी गलती है। उन्होंने कहा कि संभवतः वह किसी वहम में हैं कि भाजपा सिर्फ मोदी लहर तक ही सत्ता मे रहने वाली है।

प्रशांत किशोर ने इस साल पश्चिम बंगाल विधान सभा चुनाव में टीएमसी की जीत में अहम भूमिका निभाई थी, लेकिन इसके बाद उन्होंने ऐलान किया था कि वह ममता बनर्जी के साथ काम नहीं कर रहे हैं। हालांकि अब वह पर्दे के पीछे रहकर काम रहे हैं और गोवा में अगले साल होने वाले विधान सभा चुनावों में टीएमसी की जमीन तलाशने पहुंचे हैं।

हाल ही में खबर आई थी कि प्रशांत किशोर जल्द ही कांग्रेस ज्वाइन कर सकते हैं और उन्होंने सोनिया गांधी के अलावा राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से भी मुलाकात की थी। प्रशांत किशोर को कांग्रेस में शामिल करने को लेकर पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने वरिष्ठ नेताओं से राय भी मांगी थी। हालांकि कई दौर की वार्ता के बाद भी बात न बनने पर अब प्रशांत किशोर एक बार फिर से टीएमसी के साथ काम कर रहे हैं।

राजनीति के केंद्र में रहेगी भाजपा : प्रशांत किशोर
प्रशांत किशोर ने गोवा के म्यूजियम में एक कार्यक्रम के दौरान कहा, `भाजपा आने वाले कई दशक तक भारतीय राजनीति के केंद्र में बनी रहेगी और इससे फर्क नहीं पड़ता है कि वह हारे या जीते। ठीक वैसे ही जैसे कांग्रेस के 40 साल थे। उसी तरह भाजपा कहीं नहीं जा रही है।` उन्होंने कहा, `भारत में जब एक बार आप 30 फीसदी वोट पा लेते हैं तो इतनी जल्दी कहीं नहीं जा रहे। आप इस भ्रम में न रहें कि लोग गुस्सा हो रहे हैं और वे मोदी को उखाड़ फेकेंगे। हो सकता है लोग मोदी को हटा दें, लेकिन भाजपा फिर भी राजनीति के केंद्र में बनी रहेगी और कई दशक तक आपको बीजेपी का सामने करना पड़ेगा।`

इसके साथ ही प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी पर निशाना साधा और कहा कि वह मोदी की ताकत नहीं समझ रहे हैं। वह सोचते हैं कि कुछ समय की बात है, लोग मोदी को सत्ता से बेदखल न कर देंगे, लेकिन यह नहीं होने वाला है।` उन्होंने कहा, `जब तक आप मोदी की ताकत समझ नहीं लेते और उनकी मजबूती को मान नहीं लेते, तब तक आप उनका सामना नहीं कर पाएंगे। लोग मोदी की ताकतों को समझने में ज्यादा समय नहीं दे रहे और वे ये नहीं समझ रहे हैं कि मोदी इतने पॉपुलर कैसे हो रहे हैं। उनका सामना करने के लिए इसका पता होना बहुत जरूरी है।`


Share

Leave a Reply