लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

BIG BREAKING : प्रधानमंत्री मोदी का निजी ट्विटर अकॉउंट हुआ हैक, हैकर ने की इसकी मांग

BIG BREAKING : प्रधानमंत्री मोदी का निजी ट्विटर अकॉउंट हुआ हैक, हैकर ने की इसकी मांग
Share

नई दिल्लीभारत के प्रधानमंत्री की पर्सनल वेबसाइट का ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया है। हैकर ने Covid-19 रिलीफ फंड के लिए डोनेशन में बिटक्वॉइन की मांग की है। हालांकि, ये ट्वीट्स तुरंत ही डिलीट कर दिए गए। प्रधानमंत्री के इस अकाउंट पर 25 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

पढ़ें : BIG BREAKING : फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार के एक और छोटे भाई का हुआ निधन, घर में शोक की लहर

पीएम मोदी की पर्सनल वेबसाइट के ट्विटर अकाउंट पर एक मैसेज लिखा गया, `मैं आप लोगों से अपील करता हूं कि Covid-19 के लिए बनाए गए पीएम मोदी रिलीफ फंड में डोनेट करें।` एक अन्य ट्वीट में हैकर ने लिखा, यह अकाउंट जॉन विक ने हैक किया है। हमने पेटीएम मॉल हैक नहीं किया है। इन ट्वीटस को अब डिलीट कर दिया गया है।

पढ़ें : बड़ी खबर : जनसंपर्क विभाग के अधिकारी-कर्मचारी सहित उनके परिवार तक पहुंचा कोरोना, मचा हड़कंप


ट्विटर ने इसकी पुष्टि अन्य समाचार माध्यमों में की है। ट्वीटर ने स्वीकारा कि पीएम मोदी की पर्सनल वेबसाइट से जुड़ा ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है और इस अकाउंट को रिकवर करने के लिए कदम उठाए गए हैं। ट्विटर के प्रवक्ता ने कहा कि मामले की जांच की जा रही हैं। हमें अन्य खातों के प्रभावित होने की जानकारी नहीं है।

पढ़ें : सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: इस स्पा सेंटर में मास्क पहनकर चलाया जा रहा था सेक्स रैकेट का धंदा 


30 अगस्त को साइबर सिक्योरिटी फर्म साइबेल ने दावा किया था कि हैकर समूह जॉन विक ने ही पेटीएम मॉल का डेटा भी चोरी किया था। साइबेल के अनुसार हैकर ग्रुप ने रकम की मांग भी की थी, लेकिन पेटीएम ने इसका खंडन करते हुए कहा था कि डेटा में सेंधमारी जैसी कोई घटना नहीं हुई थी। इससे पहले जुलाई में दुनिया की कई दिग्गज हस्तियों के ट्विटर अकाउंट हैक किए गए थे। इनमें वॉरेन बफैट, जेफ बेजोस, बराक ओबामा, जो बिडेन, बिल गेट्स, एलन मस्क भी शामिल थे।


Share

Leave a Reply