BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

प्रॉपर्टी डीलर ने बैंक मैनेजर पत्नी को 20 बार चाकुओं से गोदा, फिर की आत्महत्या की कोशिश

प्रॉपर्टी डीलर ने बैंक मैनेजर पत्नी को 20 बार चाकुओं से गोदा, फिर की आत्महत्या की कोशिश
Share

  उत्तरप्रदेश। गाजियाबाद जिले के वसुंधरा के सेक्टर-15 में प्रापर्टी डीलर विकास मीणा ने अपनी बैंक मैनेजर पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। आरोपी पति ने पत्नी पर 20 से ज्यादा चाकू से वार किए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी छत पर चढ़ा और नीचे कूद गया। इस दौरान रेलिंग का सरिया उसकी जांघ में घुस गया। उसकी चीख सुनकर पड़ोस के लोग जमा हुए। सूचना पुलिस मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

इंडियन ऑयल से सेवानिवृत जगदीश मीणा के अनुसार, वह पत्नी, बेटे विकास मीणा, बहू काम्या मीणा, पोते गर्वित और रूद्र के साथ रहते थे। विकास और काम्या का 11 साल पहले प्रेम विवाह हुआ था। गुरूवार को विकास ने पत्नी को एक युवक के साथ बाहर देख लिया था। दोनों एक गाड़ी में सवार थे। इस बात को लेकर दोनों का विवाद हुआ था। जिसके बाद शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे विकास ने काम्या पर कई बार चाकू से वार किए। उन्होंने बेटे को पकड़कर बहू को बचाने का प्रयास किया। विकास उनके चंगुल से छूटकर ऊपर दो मंजिला की छत पर चढ़ गया। वहां से नीचे कूद गया। घटना की सूचना पर इंदिरापुरम पुलिस पहुंची और काम्या व विकास को पास के निजी अस्पताल में भर्ती करया। जहां डॉक्टरों ने काम्या को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ने घटनास्थल से चाकू बरामद किया है। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किया है।

फिलहाल आरोपी विकास की इलाज चल रहा है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं। शक के आधार पर घटना को अंजाम देने की बात कही जा रही है। आरोपी का उपचार होने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी। आरोपी के दोनों मोबाइल को कब्जे में ले लिया गया है। काम्या के पिता सर्वण दास ने दामाद के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है।


Share

Leave a Reply