BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

अनुराग और तापसी पर आईटी रेड को लेकर राहुल ने सरकार पर कसा तंज

 अनुराग और तापसी पर आईटी रेड को लेकर राहुल ने सरकार पर कसा तंज
Share

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अनुराग कश्यप, एक्ट्रेस तापसी पन्नू समेत कुछ फिल्म निर्माताओं के घरों और ऑफिसों पर आयकर विभाग की छापेमारी की पृष्ठभूमि में गुरुवार को सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि 'खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे की तर्ज पर सरकार किसान समर्थकों के खिलाफ छापेमारी करवा रही है.

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने ट्वीट किया, कुछ मुहावरे: उंगलियों पर नचाना- केंद्र सरकार आयकर विभाग, ईडी, सीबीआई के साथ ये करती है. भीगी बिल्ली बनना- केंद्र सरकार के सामने मित्र मीडिया. खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे-जैसे केंद्र सरकार किसान-समर्थकों पर रेड कराती है.

बता दें कि आयकर विभाग ने बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू और फिल्मकार अनुराग कश्यप व उनके साझेदारों के घरों और कार्यालयों पर बुधवार को छापेमारी की थी और इस सिलसिले में आज भी यह आईटी की रेड जारी है.

अधिकारियों ने बताया कि यह छापेमारी फैंटम फिल्म्स के खिलाफ कर चोरी की जांच का एक हिस्सा है. उन्होंने बताया कि यह छापेमारी मुंबई और पुणे में 30 स्थानों पर की गई, जिसमें रिलायंस एंटरटेनमेंट ग्रुप के सीईओ शुभाशीष सरकार और सेलिब्रिटी और प्रतिभा प्रबंधन कंपनी केडब्ल्यूएएन के कुछ अधिकारी भी शामिल हैं.

Share

Leave a Reply