CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना,कल फिर 8 नए मरीजों की पुष्टि...एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 71    |

राज्य की सभी जेलों में एक साथ छापेमारी: डीएम-एसपी कर रहे लीड

 राज्य की सभी जेलों में एक साथ छापेमारी: डीएम-एसपी कर रहे लीड
Share

पटना। आज सुबह बिहार के सभी जिलों की जेलों में सुबह से ही छापेमारी चल रही है। राजधानी पटना में बिहार के सबसे बड़े जेल बेउर जेल में भी छापेमारी हो रही है। बेउर जेल में सुबह से जारी इस छापेमारी के अलावा राज्य के लगभग सभी जेलो में छापेमारी की खबरें हैं। बेउर जेल के वायरल वीडियो से खलबली मचने के बाद कई थानों की टीम छापेमारी में शामिल है। इस टीम में डीएम, एसडीओ, सिटी एसपी वेस्ट भी हैं।पूर्णिया के भी केंद्रीय कारागार में छापामारी सुबह 5 बजे से ही चल रही है। इस छापेमारी अभियान में एडीएम, एसडीएम समेत कई अधिकारी भी शामिल हैं। छापामारी में जेल के सभी वार्डों की जांच हो रही है। नवादा में मंडल कारा में छापेमारी की सूचना है। इस रेड में वहां के डीएम, एसपी, एएसपी, एसडीएम समेत कई अधिकारी शामिल हैं साथ ही कई थानों की पुलिस भी मौके पर मौजूद है।

कटिहार स्थित मंडल कारा में भी छापेमारी चल रही है। इस रेड में डीएम, एसपी के नेतृत्व में कई घंटों से जेल के सभी वार्डों की सघन तलाशी ली जा रही है। बिहार में होने वाले पंचायत चुनाव और सीमांचल क्षेत्र से सटे बंगाल के चुनाव को देखते हुए कटिहार मंडल कारा में यह छापेमारी अति महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इस छापेमारी अभियान में कई थाने के पुलिस के साथ डीएम और एसपी शामिल हैं। जहानाबाद में भी डीएम और एसपी के नेतृत्व में मंडल कारा में छापेमारी हो रही है। जेल परिसर में बड़ी संख्या में पुलिस बलों के साथ ये छापेमारी चल रही है।

इन जिलों के अलावा भभुआ, समस्तीपुर, नालंदा, भोजपुर, बक्सर, सीवान, गोपालगंज समेत अन्य जिलों में भी मंडल और केंद्रीय कारा में छापेमारी की सूचना है। जेल में छापेमारी के दौरान कुछ जिलों में मोबाइल फोन, चार्जर, पैन ड्राइव, सरीखे व  आपत्तिजनक सामान मिले हैं।

Share

Leave a Reply