रेलवे ने आज 94 ट्रेनों को किया रद्द, कहीं आपकी ट्रेन भी तो इसमें शामिल नहीं, ऐसे करें चेक…
देश में लाखों लोग रोजाना ट्रेन से सफर करते हैं. ऐसे में यात्रा के लिए घर से निकलने से पहले ही जान लेना जरूरी है कि आपकी ट्रेन रद्द, डायवर्ट या रिशेड्यूल तो नहीं की गई है. अगर आज कहीं रेल से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें, कईं वजहों के चलते भारतीय रेलवे ने आज बहुत सी ट्रेनों को रद्द कर दिया है.
दरअसल इसकी जानकारी हर दिन भारतीय रेलवे द्वारा शेयर की जाती है. जिसे इस वेबसाइट https://enquiry.indianrail.gov.in/mnte पर कोई भी देख सकता है या फिर NTES ऐप पर भी इसकी जानकारी मिल जाती है. आज रद्द, डायवर्ट या रेशेड्यूल की गई ट्रेनों की बात करें तो 94 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है, जबकि 12 ट्रेनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया है. आज 6 ट्रेनों को रिशेड्यूल किया गया है. बता दें कि रेलवे की ओर से लगातार इस लिस्ट को अपडेट किया जाता है. ऐसे में कैंसिल, डायवर्ट और रिशेड्यूल ट्रेनों की संख्या में बढोतरी संभव है. इसलिए यह जरूरी है कि आप इस संबंध में लेटेस्ट जानकारी पाने के लिए बेवसाइट का ही इस्तेमाल करें.
ऐसे देखें कैंसिल, डायवर्ट और रिशेड्यूल ट्रेनों की लिस्ट
- https://enquiry.indianrail.gov.in/mnte वेबसाइट पर जाएं.
- आपको स्क्रीन के दाएं टॉप पैनल पर दिख रही तीन लाइनों वाले मेन्यू बटन पर क्लिक करना है.
- फिर यहां Exceptional Trains लिखा दिखाई देगा, इसपर क्लिक करें.
- अब Cancelled Trains का विकल्प मिलेगा, रद्द ट्रेनों की लिस्ट देखने के लिए इस पर क्लिक करें.
- ट्रेनों की पूरी लिस्ट देखने के लिए पूर्ण (Fully) या आंशिक (Partially) विकल्प भी दिया हुआ है. ध्यान रहे आपको जिस तारीख की ट्रेनों की लिस्ट चाहिए उस तारीख का चयन जरूर कर लें.
इसी प्रक्रिया को अपनाते हुए यहीं आप रिशेड्यूल और डायवर्ट ट्रेनों की लिस्ट भी देख सकते हैं और इसका पता कर सकते हैं कि जिस ट्रेन से आपको यात्रा करनी है, कहीं वह तो कैंसिल, डायवर्ट या रिशेड्यूल तो नहीं हुई है.
ये भी पढ़े
-
BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत
10-Nov-2025 8:34:26 pm -
टी-20 विश्व कप में आज बड़ा दिन, तीन मुकाबलों से तय होगी अगले दौर की तस्वीर
16-Feb-2026 10:14:46 am -
विशेष लेख : सुरक्षा और रोजगार की गारंटी के साथ बढ़ा महिला श्रमिकों का सम्मान
02-May-2025 6:08:15 pm -
Breast Cancer Alert: महिलाएं सावधान! देर रात जागने की आदत बन रही बड़ा खतरा, ज़रा सी अनदेखी...
31-Jan-2026 9:26:23 am -
Gold Price Today: सोने में तेजी लौटी, चांदी भी चमकी; हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन इतना है भाव
20-Feb-2026 9:25:42 am -
Aaj Ka Panchang 20 February 2026: आज है शुक्रवार, जानें शुभ योग, तिथि और शुभ मुहूर्त
20-Feb-2026 8:23:03 am







.jpeg)












