BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

राम जन्मभूमि ट्रस्ट मामला: मंदिर जाकर पूर्व सांसद ने बजरंगबली को सौंपा ज्ञापन, बोले- वहीं कर सकते हैं चंदे की रक्षा

राम जन्मभूमि ट्रस्ट मामला: मंदिर जाकर पूर्व सांसद ने बजरंगबली को सौंपा ज्ञापन, बोले- वहीं कर सकते हैं चंदे की रक्षा
Share

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के द्वारा खरीदी गई जमीन को लेकर घोटाले के आरोप लगाए जा रहे हैं। इस मामले पर जमकर सियासत भी हो रही है। इस बीच पूर्व सांसद तरुण भनोट ने मंदिर जाकर एक ज्ञापन 'बजरंगबली' को सौंपा है। पूर्व सांसद ने कहा है कि अब बजरंगबली ही राममंदिर निर्माण के लिए मिले चंदे की रक्षा कर सकते हैं। दरअसल मंगलवार को मध्य प्रदेश में पूर्व वित्त मंत्री तरुण भनोट जबलपुर के ग्वारीघाट स्थित रामलला के मंदिर में पहुंचे। मंदिर पहुंच कर तरुण भनोट ने रामभक्त हनुमान को एक ज्ञापन भी सौंपा। इस ज्ञापन में तरुण भनोट ने बजरंगबली से गुहार लगाई है कि वो मंदिर के लिए मिले चंदे की रक्षा करें।
पूर्व सांसद ने यहां मीडिया से बातचीत में कहा कि 'सम्पूर्ण भारतवासी आज हनुमान जी से ही भगवान राम की जमीन पाने और न्याय की आस में हैं। ऐसे में हम कहां जाए, क्योंकि देश की सभी एजेंसी आज केंद्र सरकार के दवाब में काम कर रही हैं। इसलिए अब बजरंगबली से ही न्याय की उम्मीद है।'पूर्व सांसद ने यहां राम जन्मभूमि ट्रस्ट और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भगवान राम के भव्य मंदिर निर्माण में जो धनराशि सहयोग के तौर पर मिली थी उस राशि को लेकर मंदिर ट्रस्ट और भाजपा के पदाधिकारियों द्वारा भ्रष्टाचार किया जा रहा है। अयोध्या देश की आस्था का केंद्र हैं...ऐसे लोगों को भगवान माफ नहीं करेंगे।
बहरहाल आपको बता दें कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों का खंडन कर दिया है। ट्रस्ट की ओर से कहा गया है कि जिस जमीन को लेकर विवाद चल रहा है वो बेहद ही प्राइम लोकेशन पर मौजूद है। यह जमीन 1.2080 हेक्टेयर है। इसे 1423 रुपए स्कॉयर फीट के हिसाब से खरीदा गया जो अयोध्या में इस इलाके के जमीन की वास्तविक दरों से कम है। ट्रस्ट ने कहा है कि गड़बड़ी की बात कह कर इस मामले में भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है।

 


Share

Leave a Reply