BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |    Corona Update : देशभर में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, राजधानी में एक्टिव केस 700 के पार, अब तक 7 की मौत…    |    Corona Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी कोरोना की रफ्तार: रायपुर में 11, प्रदेश में 17 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 50 के पार    |

रमन-धरम ने प्रदेश भाजपा को अपनी निजी जागीरदारी बना डाली है- विकास तिवारी

 रमन-धरम ने प्रदेश भाजपा को अपनी निजी जागीरदारी बना डाली है- विकास तिवारी
Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं सचिव विकास तिवारी ने प्रदेश भाजपा के संस्थापकों में से एक स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव के पुत्र एवं पूर्ववर्ती रमन सरकार के पूर्व संसदीय सचिव युद्धवीर सिंह जूदेव के मीडिया में दिये गये वक्तव्य पर कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के द्वारा प्रदेश भाजपा को अपने निजी जागीरदारी बना डाला है और अपने मन मुताबिक फैसले लेने के कारण प्रदेश भाजपा की संगठनात्मक इकाई अब खंडहर के रूप में तब्दील हो चुकी है।
 
 
पूर्व संसदीय सचिव युद्धवीर सिंह जूदेव ने कहा कि भाजपा बड़े उद्योपतियों और धन्नासेठों की पार्टी है उन्हें किसान हित आदिवासी और आम जनता के हित से कोई सरोकार नहीं है और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उन्होंने संघर्ष करना सीखा है इस बात से स्पष्ट है कि भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई की लड़ाई अब सतहीस्तर पर आ चुकी है लगातार जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं के अपमान और उपेक्षा के कारण भारतीय जनता पार्टी गर्त में जा चुकी है और मूल कार्यकर्ता और नेता अपने आप को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के चेहरे पर भारतीय जनता पार्टी लगातार  विधानसभा,विधानसभा के उपचुनाव,नगर पालिका,नगर निगम एवं पंचायत के चुनाव में बुरी कदर से  हार रही है  जिसके कारण भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल हाशिये पर है।
 

कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने कहा कि इसके पूर्व भी कांग्रेस पार्टी लगातार यह कहा जा रहा था कि चाहे वह केंद्र की मोदी सरकार हो या पूर्ववर्ती रमन सरकार इनका उद्देश्य केवल मोटा मुनाफा कमाना और कमीशनखोरी करना मात्र है।भाजपा की सरकारों का कोई भी सरोकार जनहित,किसान हित,आदिवासी हित,महिला हित का कतई नहीं है सत्ता को आय का जरिया समझने वाले भारतीय जनता पार्टी की पोल-पट्टी उन्हीं के पार्टी के युवा नेता और पूर्व संसदीय सचिव युद्धवीर सिंह जूदेव ने खोली युद्धवीर सिंह के बयान से स्पष्ट है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दो साल बेमिसाल कार्यकाल से अब न केवल प्रदेश,देश और विदेश की जनता वरन भाजपा के संस्थापक परिवार भी प्रभावित हो रहे हैं और सोशल मीडिया सहित सार्वजनिक रूप से भी अब भाजपा नेता कांग्रेस सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन हितैषी कार्यों का खुलकर अभिवादन कर रहे हैं और तारीफों में कसीदे पढ़ रहे हैं।
 

कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने कहा कि प्रदेश भाजपा की बची-खुची खंडहर रूपी इकाई के नेताओं को युद्धवीर सिंह जूदेव से सीखना चाहिये और खुलकर कांग्रेस सरकार एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन हितैषी छत्तीसगढ़िया हितैषी कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा करनी चाहिये क्योंकि अब भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई रमन-धरम की निजी जागीरदारी हो गई है मूल कार्यकर्ताओं का केवल और केवल शोषण और अपमान किया जा रहा है।

Share

Leave a Reply