BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |    Corona Update : देशभर में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, राजधानी में एक्टिव केस 700 के पार, अब तक 7 की मौत…    |    Corona Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी कोरोना की रफ्तार: रायपुर में 11, प्रदेश में 17 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 50 के पार    |

सत्ता हाथ से फिसल जाने की पीड़ा रमन सिंह से नहीं हो रही है सहन, अपनी झुंझलाहट, बौखलाहट और गुस्सा छोटे अधिकारियों को धमकी देकर न निकाले- त्रिवेदी

सत्ता हाथ से फिसल जाने की पीड़ा रमन सिंह से नहीं हो रही है सहन, अपनी झुंझलाहट, बौखलाहट और गुस्सा छोटे अधिकारियों को धमकी देकर न निकाले- त्रिवेदी
Share

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि कवर्धा में बुरी तरह से हुये विफल हुये किसान महापंचायत के कार्यक्रम को लेकर रमन सिंह द्वारा छोटे प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों पर लगाये गये आरोपों में कोई सत्यता नहीं है। कार्यक्रम परिवर्तन को लेकर छोटे अधिकारियों और कर्मचारियों पर आरोप लगा रहे रमन सिंह विपक्ष की भूमिका को ही लेकर खुद संशय में हैं। रमन सिंह जी और भाजपा को कांग्रेस सरकार के विपक्ष की भूमिका निभाना है लेकिन वे तो छोटे अधिकारियों पर हमला बोल रहे है और छोटे अधिकारियों, कर्मचारियों का विरोध करने को अपना काम समझ बैठने की बड़ी भूल कर बैठे है। छोटे अधिकारियों को लेकर रमन सिंह द्वारा प्रयोग की गयी भाषा बेहद असंतुलित असंयमित और अमर्यादित है।
पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह पर तंज कसते हुये छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि तीन साल बाद सत्ता में आने की बात कहकर धमकी देकर रमन सिंह जी हसीन सपने देख रहे हैं। दरअसल रमन सिंह जी को टिकट मिलेगी ही नहीं। लोकसभा चुनाव में 9-9 सांसदों की टिकट काट दी गयी, रमन सिंह जी कुछ भी नहीं कर सके। उनके पुत्र राजनांदगांव लोकसभा सदस्य अभिषेक सिंह की भी टिकट काटी गयी। 2023 में सत्ता में आना तो बहुत दूर की बात है, पार्टी सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा में रमन सिंह जी को टिकट ही नहीं मिलने वाली है। समय कब बदलते समय नहीं लगता। 15 वर्ष शासन करने के बाद रमन सिंह जी और भाजपा 15 सीटों से कम पर सिमट ही गये। रमन सिंह को जनमत का सम्मान करना चाहिए। विपक्ष की भूमिका निभाने का मतदाताओ ने रमन सिंह जी और भाजपा को जनादेश दिया है। जनादेश का अपमान न करे रमन सिंह जी। रमन सिंह जी परंपराओं को भुला कर छत्तीसगढ़ की लोकतांत्रिक परंपराओं को नष्ट कर रहे है।
रमन सिंह के आरोपों पर कड़ा प्रतिवाद करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि पैसा लेकर नियुक्ति का खेल 15 साल तक रमन सिंह सरकार में खूब चला लेकिन अब बंद हो चुका है। रमन सिंह के बयान में इस खेल के बंद हो जाने का दर्द साफ झलक रहा है। 15 साल के कार्यकाल के आखरी-आखरी में कहे अधिकारियों ने रमन सिंह सरकार में वादा सौदा करके नियुक्यिं लेती और सत्ता जाने के बाद रमन सिंह सरकार को बड़ी राशि का भुगतान नहीं किया। इसी का हिसाब किताब रमन सिंह जी करना चाह रहे है। रमन सिंह जी की यह सोचना कि इस प्रकार की धमकी देकर 15 साल सरकार का बकाया पैसा मिल जायेगा तो यह गलत है।
कवर्धा में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह द्वारा धमकी और आतंक भरी भाषा के इस्तेमाल पर कड़ी आपत्ति व्यक्त करते हुये छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने अधिकारी, कर्मचारियों के लिए जिस धमकी भरी भाषा का प्रयोग किया है, वह उनकी गरिमा के अनुरूप नही है। पद से हटते ही, सत्ता हाथ से जाते ही इतना बौखला गये रमन सिंह की छोटे-छोटे अधिकारी, कर्मचारी को धमकी दे रहे है। प्रदेश की जनता, मीडिया अधिकारी, कर्मचारी भी समझ रहे है कि रमन सिंह जी गुस्सा हाथ से सत्ता फिसल जाने का है। सत्ता हाथ से फिसल जाने की पीड़ा रमन सिंह जी से सहन नही हो रही है। रमन सिंह जी अपनी झुंझलाहट, बौखलाहट और गुस्सा छोटे अधिकारियों, कर्मचारियों को धमकी देकर निकाल रहे है। 15 साल के शासन के बाद भी 15 सीटो के लायक भी प्रदेश के मतदाताओं ने रमन सिंह और भाजपा को नहीं समझा। इसकी झुंझलाहट, बौखलाहट और गुस्सा डॉ. रमन सिह ऐसी धमकीया दे के निकाल रहे है। जो पूरी तरीके से गलत है।
 


Share

Leave a Reply