लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

रमन सिंह का कबूलनामा भूपेश बघेल सरकार की लोकप्रियता का प्रमाण - सुशील आनंद शुक्ला

रमन सिंह का कबूलनामा भूपेश बघेल सरकार की लोकप्रियता का प्रमाण - सुशील आनंद शुक्ला
Share

रायपुर, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के बयान, छत्तीसगढ़ में भाजपा की हालत ठीक नहीं को भाजपा की हकीकत का कबूलनामा बताया है। यह बयान देकर रमन सिंह ने स्वीकार कर लिया है कि भूपेश बघेल सरकार की नीतियों और लोकहित के कामों से भाजपा अस्तित्व के संकट में घिर गई है। रमन सिंह ने इस सच को भी स्वीकार कर लिया है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा तीन बार अपने दम पर नहीं, बल्कि मतों के बंटवारे के कारण बहुत कम अंतर से जीती। लेकिन कांग्रेस ने वर्ष 2018 के चुनाव में भाजपा की बी टीम के मैदान में होने के बावजूद भाजपा का तीन चौथाई बहुमत से सफाया कर दिया और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने कामों से साढ़े तीन साल में छत्तीसगढ़ से अन्य दल हाशिये में चले गये। भाजपा की पतली हालत उजागर कर रमन सिंह ने अभी से हार स्वीकार कर ली है। छत्तीसगढ़ में भाजपा की हालत ठीक नहीं है, यह कहने की बजाय रमन सिंह को यह कहना चाहिए था कि कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार जनता की उम्मीदों पर सौ फीसदी खरी उतरी है इसलिए अब यहां भाजपा के लिए कोई उम्मीद नहीं है।

प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस, भूपेश बघेल सरकार के कार्यों और जनहितकारी नीतियों के कारण बेहद मजबूत है और भविष्य में भी जनता के आर्शिवाद से ऐसे ही मजबूत बनी रहेगी। जब प्रतिद्वंद्वी दल के नेता भूपेश बघेल सरकार की मजबूती के सामने हथियार डाल दें तो यह साफ हो रहा है कि कांग्रेस सरकार के कामों और योजनाओं के सामने विपक्ष बेबश है।

प्रदेश कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि भाजपा अपने अंतर्विरोध के कारण जर्जर हो गई है। छत्तीसगढ़ के विकास में बाधक बनने की वजह से राज्य की जनता के सामने मुंह दिखाने लायक नहीं रह गई है। उसकी केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ की जनता के साथ भेदभाव पूर्ण अन्याय कर भाजपा के ताबूत में आखिरी कील ठोक दी है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह खैरागढ़ में सेमीफाइनल देखने के बाद यह समझ गए हैं कि कांग्रेस फाइनल और बेहतर तरीके से जीत रही है। उन्होंने कहा कि रमन सिंह ने तो भाजपा की कलई खोलते हुए हाथ खड़े कर दिए हैं।

 


Share

Leave a Reply