नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

कोरोना के कारण इस साल भी श्रद्धालुओं के बिना होगा रथ यात्रा का आयोजन

कोरोना के कारण इस साल भी श्रद्धालुओं के बिना होगा रथ यात्रा का आयोजन
Share

ओडिशा के पुरी में इस साल भी भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा भक्तों के बिना ही आयोजित की जाएगी. साथ ही रथ यात्रा में कोविड सुरक्षा मानदंडों का पूरा पालन किया जाएगा. पिछले साल कोरोना महामारी के कारण भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा श्रद्धालुओं के बिना ही आयोजित की गई थी.


विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) प्रदीप जेना ने आज कहा कि रथ यात्रा उत्सव उच्चतम न्यायालय की तरफ से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार आयोजित की जाएगी. सेवायत जिनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई हो या जिन्होंने वैक्सीन को दोनों डोज़ ले लिए हैं, उन्हें ही उत्सव में भाग लेने की इजाजत दी जायगी. वहीं केवल चुनिंदा सेवकों और पुलिस अधिकारियों को ही रथ खींचने की अनुमति होगी.


प्रत्येक रथ को 500 से अधिक व्यक्ति नहीं खींचेंगे, सभी का कोविड निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य होगा. सेवादार और पुलिस अधिकारी जो पूरी तरह से टीका लगाए गए हैं या जिन्होंने आरटी-पीसीआर परीक्षण में कोविड निगेटिव होगा, वे केवल रथ यात्रा में भाग ले सकते हैं. रथ यात्रा के दौरान पूरे पुरी में कर्फ्यू रहेगा.  


Share

Leave a Reply