छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

कांग्रेस प्रवक्ता के बयान पर पलटवार करते भाजयुमो नेता अनुराग अग्रवाल ने पूछे 10 सवाल

कांग्रेस प्रवक्ता के बयान पर पलटवार करते भाजयुमो नेता अनुराग अग्रवाल ने पूछे 10 सवाल
Share

रायपुर, भाजयुमो नेता द्वय अनुराग अग्रवाल व उमेश घोरमोड़े ने संयुक्त बयान जारी कर कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। भाजयुमो नेता द्वय अनुराग अग्रवाल व उमेश घोरमोड़े ने कहा कि भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल खड़ा करने वाले आज राम नाम जप रहे है, यह अच्छी बात है। इतिहास गवाह है अपने अंत समय में रावण ने भी जय श्री राम कहा था, क्योंकि मुक्ति का द्वार भी यही है। उन्होंने कांग्रेस से 10 सवाल पूछा है कि-

READ : कोरोना: अनलॉक होते ही दूकानदारों की चेहरे पर लौटी रौनक

1. "राम डस नॉट एक्सिस्ट" कह कर राम के अस्तित्व को नकारने का दुस्साहस किसके कहने पर किया था?
कहां थे विकास तिवारी सहित तम्माम कांग्रेस के नेता जब सुप्रीम कोर्ट में बाकायदा हलफ़नामा देकर कहा जा रहा था कि भगवान श्री राम कभी पैदा ही नहीं हुए थे । यह केवल कल्पना है। ऐसा कर क्या कांग्रेस ने व्यवसायिक हित के लिए देश के करोड़ो हिंदुओं की आस्था पर कुठाराघात की तैयारी नहीं कि थी?

2 राम मंदिर शिलान्यास पर राम नाम जपने वाली कांग्रेस को यह भी बताना चाहिए कि कांग्रेस नेता शशि थरूर ने जब कहा था कि अच्छा हिंदू राम मंदिर का निर्माण नहीं चाहता तब कांग्रेस के मित्रों के मुह में दही जम गया था क्या?

3. जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम श्री राम मंदिर पर अध्यादेश को असंवैधानिक बता रहे थे तब कांग्रेस के नेता कहाँ थे? तब क्यों इन्हें सांप सूंघ गया था?

4.राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट का गठन हुआ तब क्यों कांग्रेस के नेताओं ने इसपर आपत्ति की थी? आपत्ति करने वाले आज शिलान्यास का जश्न मनाते राम राम रटते नहीं थक रहे है क्यों?


5.तब कहां थे कांग्रेस के राम भक्त नेता जब कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने राम मंदिर के निर्णय को 2019 लोकसभा चुनाव तक टालने की मांग की थी? तब प्रभु राम याद नहीं आ रहे थे क्या?

6. तब कहां थे कांग्रेस के नेता जब ताजा बयान में कांग्रेस सांसद पी चिदंबरम के पुत्र ने कहा कि भारत में किसी नये पूजा स्थल की जरूरत नहीं?

7. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के पिता भगवान राम को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करते है क्या यह राम भक्त कांग्रेस के मित्रों को सुनाई नहीं पड़ता?

8.कांग्रेस के नेता में है इतनी हिम्मत की भगवान राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले नंद कुमार बघेल जी के खिलाफ एक शब्द भी बोल सकें?
राम के हितैषी बनने का ढोंग करने वाले कांग्रेस नेता में है इतनी हिम्मत की नंदकुमार बघेल मुर्दाबाद कहे?

9.क्या नंद कुमार बघेल के खिलाफ कार्यवाही की मांग करेंगे कांग्रेस के नेता?

10. जो मंदिर जाते है वह लड़की छेड़ते है किसने कहा था? क्या इस वक्तव्य का किसी कांग्रेस के नेता ने कभी विरोध किया?

भाजयुमो नेता द्वय अनुराग अग्रवाल व उमेश घोरमोड़े ने कहा कि कांग्रेस लगातार राम मंदिर के विषय पर राजनीति करते रही है, यह दुर्भाग्यजनक है। कांग्रेस नेताओं को आज किस प्रकार 400 सीटों से 44 पर आते ही राम याद आने लगे देश ने देखा है।आज श्रेय के लिए राम राम जपने वाली कालनेमि(कांग्रेस) को जनता भली भांति पहचानती है।


उत्तर प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक चुनाव हो राहुल गांधी ने मंदिर मंदिर माथा टेका जनेऊ दिखाया जनता ने नकार दिया। आज पुनः मंदिर निर्माण शिलान्यास पर राजनीति करने और कांग्रेस नेताओं के बयान से स्पष्ठ हो जाता है कि प्रभु श्री राम इनके लिए सिर्फ राजनीति का विषय है ऐसी राजनीति इन्हें मुबारक।
 


Share

Leave a Reply