BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामलों में तेजी से गिरावट का दौर जारी, जानने के लिए पढ़े पूरी खबर

भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामलों में तेजी से गिरावट का दौर जारी, जानने के लिए पढ़े पूरी खबर
Share

नईदिल्ली। भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामलों में गिरावट का रुख निरंतर जारी है। भारत में कुल सक्रिय मामले गिरकर 1.36 लाख (1,36,872) पर आ गए हैं। वर्तमान में भारत की कुल पुष्टि वाले मामलों में से सक्रिय मामले मात्र 1.25 प्रतिशत हैं। अब तक 1.06 करोड़ (1,06,33,025) से ज्यादा लोग स्वस्थ हुए हैं। पिछले चौबीस घंटों में 11,805 रोगियों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। भारत की रिकवरी दर दुनिया में सर्वाधिक 97.32 प्रतिशत है। स्वस्थ और सक्रिय मामलों के बीच अंतराल में वृद्धि हुई है और यह आज 1,04,96,153 हैं। एक अन्य सकारात्मक रुख के तहत 31 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में रिकवरी की दर राष्ट्रीय औसत से अधिक दर्ज की गई है। दमन और दीव एवं दादर एवं नगर हवेली में रिकवरी की दर 99.88 प्रतिशत पहुंच गई है। पिछले चौबीस घंटों में 17 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में कोई मृत्यु दर्ज नहीं की गई है। इनमें लक्षद्वीप, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, चंडीगढ़, जम्मू और कश्मीर (केंद्रशासित प्रदेश), मेघालय, लद्दाख (केंद्रशासित प्रदेश), मणिपुर, हरियाणा, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, राजस्थान, नगालैंड, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश और दमन और दीव एवं दादरा नगर हवेली हैं। पिछले 24 घंटों में छह राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में कोई नया मामला दर्ज नहीं किया गया है। इनमें सिक्किम, मेघालय, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, नगालैंड, त्रिपुरा और दमन और दीव एवं दादरा नगर हवेली शामिल हैं। 16 फरवरी, 2021 को सुबह आठ बजे तक, देश में कोविड-19 के खिलाफ टीकाकृत किए गए स्वास्थ्य देखभाल और अग्रिम पंक्ति के कर्मियों की संचयी संख्या ने 87 लाख का आंकड़ा पार कर लिया है। माननीय प्रधानमंत्री ने 16 जनवरी, 2021 को एक देशव्यापी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया था। आज सुबह आठ बजे तक अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार, 1,84,303 सत्रों के माध्यम से 87,20,822 लाभार्थियों को टीकाकृत किया गया। इनमें 61,07,120 स्वास्थ्य देखभालकर्मी (दूसरी खुराक) और 24,53,411 अग्रिम पंक्ति के कर्मी (पहली खुराक) शामिल हैं। टीकाकरण अभियान के 31वें दिन (15 फरवरी, 2021) को कुल 4,35,527 लाभार्थियों को टीका लगाया गया। 2,99,797 लाभार्थियों को पहली खुराक के लिए 10,574 सत्रों में टीका लगाया गया और वैक्सीन की दूसरी खुराक के लिए 1,35,730 स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों को टीका लगाया गया। पिछले चौबीस घंटों में 9,121 नए मामले दर्ज किए गए। पांच राज्यों से नए मामलों का 80.54 प्रतिशत दर्ज किया गया।महाराष्ट्र में दैनिक सर्वाधिक 3,365 नए मामले दर्ज किए गए। इसके बाद केरल से 2,884 और तमिलनाडु से 425 नए मामले सामने आए। पिछले चौबीस घंटों में 81 मृत्यु दर्ज की गई हैं। पांच राज्यों में नई दर्ज मृत्यु का 70.37 प्रतिशत रहा है। महाराष्ट्र में सर्वाधिक 23 मृत्यु हुईं, जबकि केरल में एक दिन में 13 और पंजाब में 10 नई मृत्यु दर्ज की गईं।


Share

Leave a Reply