खेत में शौच करने से मना करना पड़ा महंगा, युवक ने कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर दी दर्दनाक मौत, जानिये क्या है पूरा मामला
CRIME NEWS: रोंगटे खड़ा कर देने वाला खबर सामने आया है. जहां खेत में शौच करने के विवाद में एक युवक को मौत के घाट उतार दिया गया. हालांकि वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.
बताया जा रहा है कि पूरा मामला यूपी के महोबा जिले का है. कैथौरा गांव निवासी जीत विश्वकर्मा का कहना कि उनके बेटे सोनू विश्वकर्मा ने बीते दिनों राजकुमार राजपूत को खेत में शौच करने से मना किया था. इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था. जिसको लेकर राजकुमार ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी.
वहीं मृतक के पिता का कहना है कि इस घटना के बाद से राजकुमार बौखलाया हुआ था. बीती रात सोनू खेत में फसल की रखवाली कर रहा था. इसी दौरान राजकुमार ने उसकी कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या कर दी. घटना की जानकारी मिलते ही परिवार खेत पहुंचा तो वहां सोनू के शव को देखा, जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने आरोपी राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है.
ये भी पढ़े
-
BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत
10-Nov-2025 8:34:26 pm -
टी-20 विश्व कप में आज बड़ा दिन, तीन मुकाबलों से तय होगी अगले दौर की तस्वीर
16-Feb-2026 10:14:46 am -
विशेष लेख : सुरक्षा और रोजगार की गारंटी के साथ बढ़ा महिला श्रमिकों का सम्मान
02-May-2025 6:08:15 pm -
Breast Cancer Alert: महिलाएं सावधान! देर रात जागने की आदत बन रही बड़ा खतरा, ज़रा सी अनदेखी...
31-Jan-2026 9:26:23 am -
Gold Price Today: सोने में तेजी लौटी, चांदी भी चमकी; हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन इतना है भाव
20-Feb-2026 9:25:42 am -
Aaj Ka Panchang 20 February 2026: आज है शुक्रवार, जानें शुभ योग, तिथि और शुभ मुहूर्त
20-Feb-2026 8:23:03 am







.jpeg)












