छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

गणतंत्र दिवस समारोह: झांकी, सांस्कृतिक कार्यक्रम और परेड के पुरस्कार : झांकी में ग्रामोद्योग विभाग प्रथम, जेल विभाग द्वितीय और वन विभाग को मिला तृतीय स्थान

गणतंत्र दिवस समारोह: झांकी, सांस्कृतिक कार्यक्रम और परेड के पुरस्कार : झांकी में ग्रामोद्योग विभाग प्रथम, जेल विभाग द्वितीय और वन विभाग को मिला तृतीय स्थान
Share

रायपुर, गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर में आयोजित मुख्य समारोह में 17 विभागों और चार सार्वजनिक उपक्रमों द्वारा विकास की आकर्षक झांकी प्रस्तुत की गई। झांकी में प्रथम स्थान ग्रामोद्योग, द्वितीय स्थान जेल विभाग और तृतीय स्थान वन विभाग को मिला।

गणतंत्र दिवस समारोह की मुख्य अतिथि राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने समारोह स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पहला पुरस्कार एक सलाम भारत के वीर शहीदों के नाम की थीम पर उत्तर क्षेत्र सरगुजा को मिला। दूसरा स्थान आमचो बस्तर, सुन्दर बस्तर की थीम पर दक्षिण क्षेत्र बस्तर को मिला। तीसरा पुरस्कार नारी सशक्तिकरण थीम पर मध्य क्षेत्र बलोदा बाजार को प्रदान किया गया।


समारोह में शानदार मार्च पास्ट के लिए तीन श्रेणी केन्द्रीय बल, राज्य सुरक्षा बल और जूनियर विंग में पुरस्कार प्रदान किए गए। केन्द्रीय बल में पहला पुरस्कार केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल को मिला।

दूसरा पुरस्कार भारत-तिब्बत सीमा बल को मिला और तीसरा पुरस्कार सशस्त्र सीमा बल को मिला। राज्य सुरक्षा बल की श्रेणी में पहला पुरस्कार महाराष्ट्र स्टेट रिजर्व पुलिस बल को मिला। दूसरा पुरस्कार छत्तीसगढ़ सशस्त्र महिला बल को मिला और तीसरा पुरस्कार छत्तीसगढ़ सशस्त्र पुरूष बल को मिला। जूनियर विंग को पहला पुरस्कार एनएसएस बालक को, दूसरा पुरस्कार एनसीसी सीनियर बालक डिविजन और तीसरा पुरस्कार एनसीसी सीनियर गर्ल्स विंग को मिला। साथ ही परेड कमांडर आईपीएस अधिकारी श्रीमती अंकिता शर्मा और सेकेंड ऑफिसर इन कमांड श्री सतीश कुमार भार्गव को सम्मानित किया गया।
 


Share

Leave a Reply