जनमत का सम्मान : इंडोर स्टेडियम में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह शुरू, जाने पूरी खबर
रायपुर । राजधानी रायपुर के इंडारे स्टेडियम में कांग्रेस द्वारा आयोजित जनमत का सम्मान कार्यक्रम प्रारंभ हो गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विशेष रूप से उपस्थित हैं।
अपने स्वागत उद्बोधन में प्रदेश के कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि जिस तरह से प्रदेश की जनता ने कांग्रेस पार्टी को अपना आशीर्वाद दिया है, इससे स्पष्ट है कि प्रदेश की जनता राज्य की कांग्रेस सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल से संतुष्ट हैं और खुश हैं । श्री चौबे ने पीएल पुनिया और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अपनी बधाई देते हुए कहा कि यह प्रसन्नता का विषय है कि जनता से सीधे जुड़े रहने वाले पार्षदों और जनप्रतिनिधियों का आज यहां कांग्रेस पार्टी सम्मान कर रही है। श्री चौबे ने कहा कि पहले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता ने कांग्रेस पार्टी को अपना आशीर्वाद दिया और अब नगरीय निकाय चुनाव में भी कांग्रेस को अपना आशीर्वाद दिया है। वर्तमान में पंचायती राज चुनाव चल रहा इसमें भी पूर्ण विश्वास है कि जनता अधिकांश स्थानों पर कांग्रेस को अपना आशीर्वाद देगी। उन्होंने कहा कि यह इतिहास भी है कि राज्य के दस नगरीय निकायों में कांग्रेस के जनप्रतिनिधि जीत कर आए हैं। कांग्रेस की लगातार जीत यह बताती है कि भूपेश सरकार के काम से जनता खुश है।

उन्होंन कहा कि अब सोचने का नहीं केवल काम करने का समय है। रायपुर के नवनिर्वाचित महापौर एजाज ढेबर ने कहा कि नगर विकास के लिए 500 करोड़ की जरूरत होगी, तब सीएम ने कहा था कि विकास के लिए पैसों की कमी नहीं होने दी जाएगी। नगरीय निकाय अपना प्रोजेक्ट और योजनाएं तैयार करें, राज्य सरकार इसमें पूरा साथ देगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बड़े दिल के हैं, वो जो कहते हैं वो करते भी हैं। श्री चौबे ने कहा कि धान का समर्थन मूल्य, किसानों की कर्ज माफी, बिजली बिल हाफ जैसे निर्णय इस बात के सबूत हैं कि कांग्रेस अपने वायदों को लगातार पूरा करती जा रही है।
टीएस सिंहदेव : सबसे कठिन चुनाव पार्षदों का होता है, निष्ठापूर्वक आपने जिम्मेदारी निभाया और जीता अब काम करने का समय है। राज्य सरकार और पार्टी का साथ आपके साथ हैं, सब का सम्मान करते हुए काम करना है, कोई कोर-कसर नहीं छोडऩा है। सभी विजयी पार्षदों को मेरी ओर से बधाई और शुभकामनाएं। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डा. चरणदास महंत, टीएस सिंहदेव, प्रभारी सचिव डा. चंदन यादव, रविन्द्र चौबे, मनोज मंडावी, ताम्रध्वज साहू, प्रेमसाय सिंह, जयसिंह अग्रवाल, अमरजीत भगत, कवासी लखमा, अनिला भेडिय़ा, फूलो देवी नेताम, कन्हैया अग्रवाल सहित अन्य नेता उपस्थित हैं। इस कार्यक्रम में प्रदेश भर के नगरीय निकायों से जीत कर आए 151 निकायों के करीब 1300 पार्षदों, नगर निगमों के महापौर, सभापति और अन्य जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया जा रहा है।







.jpeg)












