BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |    Corona Update : देशभर में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, राजधानी में एक्टिव केस 700 के पार, अब तक 7 की मौत…    |    Corona Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी कोरोना की रफ्तार: रायपुर में 11, प्रदेश में 17 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 50 के पार    |

कांग्रेस संचार अध्यक्ष त्रिवेदी के बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा के उमेश ने कहा राजनीति छोड़ परमात्मा से डरिए अपने मुख्या से सबूत निकालने कहिए

कांग्रेस संचार अध्यक्ष त्रिवेदी के बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा के उमेश ने कहा राजनीति छोड़ परमात्मा से डरिए अपने मुख्या से सबूत निकालने कहिए
Share

रायपुर। भरतीय जनता पार्टी के युवा नेता उमेश घोरमोड़े ने कांग्रेस संचार प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी के बयान पर पलटवार किया हैं। उन्होंने कहा कि परमात्मा को मानने,आत्म चिंतन करने और परमात्मा से डरने की आवश्यकता कांग्रेस को है। भाजपा नेता उमेश घोरमोड़े ने कहा कि कांग्रेस को यदि झीरम में शहीद हुए अपने नेताओं और उनके परिजनों की चिंता होती तो जेब में रखा सबूत निकालने अपने मुख्या से कहते। अब तो उनकी अपनी सत्ता है तो फिर जेब में रखे झीरम के वे तमाम सबूत आयोग को देने में वे आनाकानी क्यों कर रहे हैं? झीरम की जांच को किसी निर्णायक निष्कर्ष तक पहुंचाने में अंतर आत्मा की उदासीनता का मकसद क्या है? उन्होंने कहा कि राजनीति छोड़ परमात्मा से डरिए अपने मुख्या से सबूत निकालने कहिए।

भाजपा युवा नेता उमेश घोरमोड़े ने कहा कि वादा खिलाफी कर छत्तीसगढ़ प्रदेश की माताओं, बहनों, युवाओं, बुजुर्गों और किसान भाइयों की आत्मा दुखाने वाले कांग्रेस के मित्रों को वादाखिलाफी के लिए परमात्मा से डरने और छत्तीसगढ़ प्रदेश की जनता से माफ़ी मांगनी चाहिए। उन्होंने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि 18 महीनों में ही प्रदेश अपराध का गढ़ बन गया हैं, महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। रेत माफ़िया, शराब माफिया और सरकार की लचर व्यवस्था व नीतियों के चलते जमीन माफ़िया का राज चल रहा है। किसानों को किश्तों में न्याय के नाम पर ठगने वाली सरकार प्रदेश के किसान पुत्रों को रोजगार के नाम पर कभी शिक्षक भर्ती, कभी पुलिस भर्ती तो कभी एसआई भर्ती को लटका कर छल रही हैं। नवजवान जब अपनी मेहनत से रोजगार हासिल भी कर ले तब भी उनके वेतन में कटौती करने से भी नहीं चुकने वाली प्रदेश सरकार परमात्मा से डरने और आत्म चिंतन करने के बजाए डॉ. रमन सिंह पर आरोप लगा कर जनता को मूल विषय से भटकाना चाहती हैं। उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया कि मूल मुद्दों से भटकाने डॉ. रमन सिंह पर आरोप लगा कर आज अपनी राजनीति चमका रहे हो पर क्या कभी पूछा है अपनी अंतर आत्मा से की कल झीरम में शहीद प्रदेश के नेताओं के परिजनो से कैसे नजर मिला पाओगे? कैसे प्रदेश की जनता के बीच जाओगे?और अंत में हम सभी को परमात्मा के पास जाना ही है तब परमात्मा को क्या जवाब दोगे?
 


Share

Leave a Reply