BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सड़क हादसा अपडेट: अनियंत्रित हो कर नहर में जा गिरी 54 यात्रियों से भरी बस, अब तक 35 से ज्यादा लोगों की मौत

 सड़क हादसा अपडेट: अनियंत्रित हो कर नहर में जा गिरी 54 यात्रियों से भरी बस, अब तक 35 से ज्यादा लोगों की मौत
Share

सतना। मध्य प्रदेश के सीधी क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक बस अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। अब तक इस हादसे में 54 लोगों की मौत की खबर है। बस में करीब 54 लोग सवार थे। यह बस सीधी से सतना जा रही थी। घटना की सूचना के बाद SDRF ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। अब तक 7 लोगों को बचाया जा चुका है और अब भी बड़ी संख्या में लोग लापता हैं। बस में करीब 60 लोग सवार थे, जिसमें सिर्फ 7 लोगों को ही बचाया जा सका है।35 शव निकाले जा चुके हैं, जबकि शेष की तलाश की जा रही है। हादसे को करीब 1 घंटे से ज्यादा का वक्त हो चुका है, बस पूरी तरह पानी में डूबी हुई है, लिहाजा किसी के भी बचने की आशंका ना के बराबर है। घटना के बाद राज्य सरकार ने अपने तमाम कार्यक्रम रद्द कर दिये हैं। मुख्यमंत्री ने कैबिनेट की बैठक रद्द कर दी है, वहीं गृह प्रवेशम का कार्यक्रम भी रद्द कर दिया गया है। मृतकों को 5-5 लाख रुपये देने का राज्य सरकार ने ऐलान किया है। वहीं दो मंत्रियों को तत्काल घटनास्थल पर रवाना किया गया है।

पढ़िए पूरी खबर-
मृतकों में ज्यादातर छात्राएं शामिल हैं, जो नर्सिंग की परीक्षा देने केलिए सतना जा रहे थे। मृतकों में ज्यादतर सीधी के रहने वाले हैं। ये हादसा रीवा-सीधी बॉर्डर के पास छुहियाघाटी के नजदीक हुआ है. बाणसागर परियोजना की ये नहर है, जिसमें बस गिरी है. फिलहाल मौके पर पुलिस की टीम भी पहुंच गई है. जानकारी के मुताबिक बस में कुल 60 लोग सवार थे। जिसमें से 7 लोग बाहर आये हैं, जबकि बाकी लोग अभी लापता हैं। माना जा रहा है कि इस हादसे में 50 लोगों के हताहत होने की आशंका है।

बता दें कि मौके पर एसडीआरएफ की टीम राहत बचाव कार्य में जुट गई है| घटना सुबह आठ बजे के करीब हुई है | बारह से ज्यादा लोग खुद पानी से बाहर निकल आए हैं | हादसे के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारी से पूरी जानकारी ली और बाणसागर डैम से नहर का पानी रोकने के आदेश दिए हैं, ताकि नहर में पानी कम हो जाए और राहत का काम तेजी से हो सके |बताया जा रहा है कि बस में करीब 60 लोग सवार थे, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं  नहर में पानी ज्यादा है, इसलिए पूरी बस उसमें समा गई है | हादसे के बाद आस पास के गांववालों आए और उन्होंने कई लोगों को नहर से निकाला 

Share

Leave a Reply