BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सडक हादसा : बारातियों से भरी पिकअप पलटी, 5 की मौत, कई घायल…

सडक हादसा : बारातियों से भरी पिकअप पलटी, 5 की मौत, कई घायल…
Share

शहडोल : मध्यप्रदेश में सड़क दुर्घटना बढ़ते ही जा रही है। शनिवार प्रातः शहडोल में एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। जिले में बारातियों से भरी एक पिकअप अचानक बेकाबू होकर पलट गई जिसके चलते उसके भीतर बैठे 5 व्यक्तियों की मौत हो गई। वहीं 30 से ज्यादा बाराती घायल हो गए, उनमें से 10 से ज्यादा व्यक्तियों की हालत गंभीर हैं।

ये हादसा शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना इलाके का है जिसमें दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 5 बारातियों की मौत ही गई, वही अन्य 30 से ज्यादा चोटिल व्यक्तियों को इलाज के लिए ब्यौहारी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जिसमे 10 की हालत नाजुक बताई जा रही है। दरअसल, जयसिहंगर के ग्राम ढोलर से एक पिकअप वाहन में 42 व्यक्ति सवार होकर बारात लेकर देवलोंद की तरफ जा रहे थे। तभी ब्यौहारी थाना इलाके के ग्राम टिहक़ी के पास बारातियों से भरी पिकअप बेकाबू होकर अचानक पलट गई, जिसमें सवार 4 बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

जैसे ही खबर प्राप्त हुई पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई तथा सभी को पिकअप से बाहर निकालने की कोशिश करने लगी। पुलिस ने एंबुलेंस को भी तुरंत बुलाया तथा सभी चोटिल व्यक्तियों को इलाज के लिए भेजा। पुलिस के अनुसार, इस दर्दनाक दुर्घटना में 5 व्यक्तियों की मौत हो गई वहीं 10 लोग गंभीर रूप से चोटिल हो गए है। वही मामले की खबर मिलते ही शहड़ोल पुलिस जोन एजीजी डीसी सागर व जिलाधिकारी वन्दना वैध एसपी व एडिशनल एसपी ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। 


Share

Leave a Reply