सड़क हादसा : ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत
बिहार : बिहार के जमुई जिले से दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है . बुधवार सुबह लक्ष्मीपुर-जमुई मुख्य मार्ग स्थित गैस गोदाम के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को कुचल दिया। इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों में से एक कि मौके पर ही मौत हो गई । दूसरा बुरी तरह से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।
मृतकों की पहचान लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के बंगरडीह निवासी सत्यम कुमार और अमित कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि दोनों युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर बंगरडीह से लक्ष्मीपुर गए थे। घर लौटने के दौरान गैस गोदाम के पास लक्ष्मीपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को अनियंत्रित होकर पीछे से टक्कर मार दी। ट्रक से कुचलने से उनकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया।







.jpeg)












